फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pushkar Singh Dhami New CM of Uttarakhand : pushkar singh dhami big challenge is his seniors

उत्तराखंड : बड़ा सवाल, जूनियर पुष्कर सिंह धामी की कप्तानी में कितने मनोयोग से खेलेंगे सीनियर 

Sun, 04 Jul 2021 03:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 04 Jul 2021 03:02 PM IST
सार

विधानमंडल दल की बैठक के बाद से ही इन दिग्गज नेताओं की भाव भंगिमा बहुत कुछ इशारा कर रही हैं। इस नाराजगी को भांपते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने भी नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Pushkar Singh Dhami New CM of Uttarakhand : pushkar singh dhami big challenge is his seniors
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : PTI

विस्तार

प्रदेश के सबसे कम उम्र के पहले मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी को केंद्रीय नेतृत्व ने जिस टीम का कप्तान बनाया है, उसमें कई सीनियर खिलाड़ी हैं। सत्ता की पिच पर जूनियर धामी की कप्तानी में सीनियर नेता कितने मनोयोग से खेलेंगे, ये देखना दिलचस्प होगा।

विज्ञापन


विधानमंडल दल की बैठक के बाद से ही इन दिग्गज नेताओं की भाव भंगिमा बहुत कुछ इशारा कर रही हैं। इस नाराजगी को भांपते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने भी नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। प्रदेश के 11 वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास बहुत कम समय है और उनके सामने चुनौतियां का पहाड़ है। जिसमें वरिष्ठ नेताओं को साधना भी कम बड़ी चुनौती नहीं है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के पद के लिए सतपाल महाराज, डॉ. हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, बिशन चुफाल सहित कई नेताओं के नाम प्रबल दावेदारों में शुमार थे, लेकिन नए मुख्यमंत्री को लेकर शनिवार की सुबह पहले बीजापुर गेस्ट हाउस में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चा हुई। जिसे भाजपा मुख्यालय में हुई विधानमंडल दल की बैठक में अंतिम रूप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मीडिया से बात किए बिना सीधे निकल गए कुछ नेता

बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम का एलान होते ही कुछ वरिष्ठ नेताओं की भाव भंगिमा बदल गई। बीजापुर गेस्ट हाउस में नए सीएम के चुनाव को लेकर बार-बार ‘पार्टी हाईकमान का निर्णय सर्वोपरि होगा’ दोहराने वाले कुछ नेता भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक के बाद मीडिया से बात किए बिना सीधे निकल गए। इससे अंदरूनी असंतोष की चर्चाओं को बल मिला।

 

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व ने इस नाराजगी को भांपते हुए इन नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से इन नेताओं से नए सीएम का सहयोग करने की बात कही गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की इस नाराजगी से आने वाले दिनों में नई हलचल देखने को मिल सकती है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि चुनावी साल में नेतृत्व को कांग्रेस से मुकाबले के लिए वरिष्ठ एवं अनुभवनी नेता को कमान सौंपनी चाहिए थी। हालांकि चुनावी साल में दिग्गजों को किनारे कर भाजपा ने युवा चेहरे पुष्कर सिंह धामी पर भरोसा जताया।

लखनऊ विवि में रहे छात्र संघ अध्यक्ष
पुष्कर सिंह धामी राज्य के सबसे कम आयु (45 वर्ष) के मुख्यमंत्री होंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय से छात्र राजनीति शुरू कर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने वाले वह सबसे युवा राजनीतिज्ञ हैं। वह लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ के अध्यक्ष रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed