फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pushkar Kumbh 2025 held in India first village after 12 years huge crowd of devotees Uttarakhand News

Pushkar Kumbh: देश के प्रथम गांव में 12 साल बाद लगा पुष्कर कुंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Thu, 15 May 2025 08:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 May 2025 08:10 PM IST
सार

पुष्कर कुंभ में शामिल होने के लिए दक्षिण भारत के श्रद्धालु अधिक संख्या में पहुंचते हैं। सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालु केशव प्रयाग में स्नान के लिए जुटने लगे थे।

विज्ञापन
Pushkar Kumbh 2025 held in India first village after 12 years huge crowd of devotees Uttarakhand News
देश के प्रथम गांव में पुष्कर कुंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के प्रथम गांव माणा में स्थित केशव प्रयाग में 12 वर्ष बाद आयोजित हुए पुष्कर कुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। बृहस्पतिवार को दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने अलकनंदा और सरस्वती नदी के संगम पर आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपने पितरों का पिंडदान कर उनके मोक्ष की कामना की।

विज्ञापन


पुष्कर कुंभ में शामिल होने के लिए दक्षिण भारत के श्रद्धालु अधिक संख्या में पहुंचते हैं। सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालु केशव प्रयाग में स्नान के लिए जुटने लगे थे। श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद सरस्वती मंदिर के दर्शन भी किए। दिनभर भीम पुल से केशव प्रयाग तक जाने वाला पैदल रास्ता श्रद्धालुओं से भरा रहा।
विज्ञापन


उड़ीसा से पुष्कर कुंभ में स्नान के लिए पहुंचे कामेश्वर राव का कहना है कि वे पहली बार पुष्कर कुंभ में शामिल हुए। 12 साल बाद यह संयोग बना है। केशव प्रयाग में स्नान करने के बाद पितरों के मोक्ष की प्राप्ति के लिए पिंडदान किया। उन्होंने बताया कि देशभर की 12 नदियों में कुंभ का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: महिला और युवा मंगल दलों को सीएम धामी की सौगात, प्रोत्साहन राशि में की बढ़ोतरी की घोषणा

Trending Videos

दक्षिण भारत के आचार्यगणों ने कराया पिंडदान
श्रद्धालुओं के साथ दक्षिण भारत के आचार्यगण भी पहुंचे हुए थे। जिन्होंने श्रद्धालुओं की ओर से पूजा-अर्चना संपन्न की। यहां करीब 25 ब्राह्मण पहुंचे हुए हैं। जो श्रद्धालुओं के पितरों के तर्पण के साथ ही पिंडदान करा रहे हैं। केशव प्रयाग में स्नान के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। अधिकांश श्रद्धालु अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed