फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Purnagiri Dham yatra banned till 19 September Due to heavy rain Alert

Purnagiri Dham: पूर्णागिरि की यात्रा पर 19 सितंबर तक रोक, बारिश के मद्देनजर प्रशासन ने लिया फैसला

Thu, 15 Sep 2022 08:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Sep 2022 08:40 PM IST
सार

धाम में देवी दर्शन करने के लिए पांच स्थानों पर नाले और रोखड़ होने से जल स्तर बढ़ने पर खतरा रहता है।

विज्ञापन
Purnagiri Dham yatra banned till 19 September Due to heavy rain Alert
मां पूर्णागिरी धाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भारी बारिश के मद्देनजर प्रशासन ने अगले चार दिनों तक मां पूर्णागिरि धाम की यात्रा पर रोक लगा दी है। टनकपुर के एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि अब श्रद्धालु 19 सितंबर के बाद मां पूर्णागिरि के दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन


Valley Of Flowers: अगले तीन दिन पर्यटकों के लिए बंद रहेगी फूलों की घाटी, बारिश को देखते हुए लिया निर्णय
विज्ञापन


ककरालीगेट, बूम, ठुलीगाड़ में पुलिस का बंदोबस्त किया जा रहा है। वहीं रास्ते पर फंसे यात्रियों को वापस टनकपुर भेजा जा रहा है। धाम में देवी दर्शन करने के लिए पांच स्थानों पर नाले और रोखड़ होने से जल स्तर बढ़ने पर खतरा रहता है। वहीं मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने कहा कि समिति प्रशासन के निर्णय का पालन करवाने में पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बृहस्पतिवार को दिन के अधिकतर समय खुला रहा। अलबत्ता सिन्याड़ी और स्वांला में आए मलबे से दिनभर में चार बार में कुल सवा दो घंटे आवाजाही प्रभावित रही। इन स्थानों पर मशीनें रखी गई हैं। मार्ग बंद होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed