फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Punjab medical store operator arrested for selling fake medicines

Dehradun News: नकली दवाएं बेचने के मामले में पंजाब का मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

Thu, 31 Jul 2025 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Punjab medical store operator arrested for selling fake medicines
Iएसटीएफ ने नकली दवाओं के खिलाफ चल रहे मुकदमे में की कार्रवाई
विज्ञापन

I
Iमुख्य आरोपी नवीन बंसल से पूछताछ के बाद आया था आरोपी का नाम सामनेI
Iनामी कंपनियों के नाम से नकली दवाएं बेचने के मामले में एसटीएफ ने पंजाब के जिरकपुर निवासी पंकज शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी नकली दवाओं के सौदागर नवीन बंसल के गिरोह का सदस्य है जो पंजकूला स्थित अपनी फार्मेसी के माध्यम से दवाएं सप्लाई करता था। जून से चल रही इस कार्रवाई में अब तक मुख्य आरोपी नवीन बंसल समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।I

Iएसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि गत एक जून को सेलाकुई क्षेत्र से नामी दवा कंपनियों के रैपर, पैकेट और बॉक्स आदि के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। जांच की गई तो पता चला कि वह इस सामग्री को राजस्थान के रहने वाले नवीन बंसल नाम व्यक्ति को बेचता है। नवीन बंसल नकली दवाएं सेलाकुई और हरिद्वार से बनवाकर इन्हें देश के कई राज्यों में बेचता है। इसके बाद जुलाई की शुरुआत में आरोपी नवीन बंसल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पूछताछ में बताया था कि वह सेलाकुई में एक बंद पड़ी फैक्टरी में दवाएं बनवाता था। एसटीएफ ने इस फैक्टरी के मालिक देवीदयाल गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया था। नवीन बंसल ने जिरकपुर के पंकज शर्मा का नाम भी बताया था। एसटीएफ ने उसके संबंध में जानकारियां जुटानी शुरू कीं और बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पंकज शर्मा पंचकूला में नोबल फार्मेसी नाम से कंपनी चलाता है। वहां पर वह बड़ी मात्रा में दवाओं का भंडारण करता है। पंकज शर्मा ने पूछताछ में बताया कि वह अधिकतर दवाएं नवीन बंसल से खरीदता है और इन्हें नोएडा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब व हरियाणा के विभिन्न शहरों में बेचता है। इन नकली दवाइयों को बेचने पर कोई टैक्स भी नहीं देना पड़ता, जिससे उसे बड़ा मुनाफा होता है। एसएसपी ने बताया कि पंकज शर्मा मूल रूप से हरियाणा यमुनानगर के जगाधरी के गांव केड़ा खुर्द का रहने वाला है। वह वर्तमान में जिरकपुर के 47 जे ब्लॉक, न्यू जनरेशन अपार्टमेंट ढाकोली में रहता है। उसका पंचकूला के सेक्टर 15 में मेडिकल स्टोर है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed