फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Punjab congress crisis: Congress leader Harish rawat wants to Resign Punjab Congress state in charge Post

सियासत: पंजाब कांग्रेस प्रदेश प्रभारी का दायित्व छोड़ना चाहते हैं हरीश रावत, बताई ये वजह

Thu, 26 Aug 2021 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 26 Aug 2021 02:00 AM IST
सार

पंजाब मसले पर बैठक के बाद अमर उजाला से खास बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जब से वह कोविड से उबरे हैं, वह तमाम स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से दो चार हो रहे हैं।

विज्ञापन
Punjab congress crisis: Congress leader Harish rawat wants to Resign Punjab Congress state in charge Post
पंजाब कांग्रेस प्रदेश प्रभारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और एआईसीसी के महासचिव हरीश रावत अब पंजाब प्रदेश प्रभारी का प्रभार छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने इसके लिए पोस्ट कोविड इफेक्ट को मुख्य वजह बताया है। इसके अलावा वर्ष 2022 में आगामी विस चुनाव में वे उत्तराखंड में अपनी सक्रियता बढ़ाना चाहते हैं। 

विज्ञापन


पंजाब मसले पर बैठक के बाद अमर उजाला से खास बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जब से वह कोविड से उबरे हैं, वह तमाम स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से दो चार हो रहे हैं। इसलिए वह थोड़ा आराम भी चाहते हैं। इस संबंध में वह पार्टी हाईकमान से बात करने वाले थे, लेकिन इस बीच पंजाब का मसला आ गया।
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस: देहरादून में नाराज विधायकों की बैठक खत्म, हरीश रावत बोले- पंजाब सरकार को कोई खतरा नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


वे शीघ्र ही इस विषय में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर पंजाब का प्रभार उनसे वापस लेने का आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि जब वह असम के प्रभारी थे तो उन्होंने वहां विकट भौगोलिक परिस्थितियों में काम किया। वह प्रत्येक जिले और तहसील तक घूमे। असम के मुकाबले पंजाब नजदीक होने और दूसरी कई वजहों से सुलभ है, लेकिन अब वह थोड़ा आराम करना चाहते हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहते हैं।

हरीश रावत ने की कैप्टन अमरिंदर सिंह की तारीफ

पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि कैप्टन ने पंजाब के किसानों को गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाकर तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि बिजली बिल के मुद्दे पर कुछ विधायकों ने नाराजगी जताई है, लेकिन इस पर बात कर ली जाएगी। पंजाब के विधायकों ने कुछ स्थानीय मसले भी उठाए हैं, उन पर कैप्टन के अलावा पार्टी हाईकमान से अलग से बात की जाएगी। 

पार्टी हाईकमान तक जाने की नौबत नहीं आएगी...
हरीश रावत ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि विधायकों में असंतोष के जो मामले सामने आए हैं, उनका समाधान उनके ही स्तर पर हो जाए।  लेकिन जरूरत हुई तो उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिलवाया जा सकता है। इसमें गलत कुछ भी नहीं है कि विधायक पार्टी अध्यक्ष से मिलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। हालांकि उन्होंने यह भी आश्वस्त किया है इस मसले पर पार्टी हाईकमान तक जाने की नौबत नहीं आएगी। 

सिद्धू का दायित्व है, वह अपने मुख्यमंत्री के हाथ मजबूत करें
हरीश रावत ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। मान-सम्मान दिया है। अब सिद्धू की जिम्मेदारी है कि वह पार्टी के मान-सम्मान को आगे बढ़ाएं। अपने मुख्यमंत्री के हाथ मजबूत करें। अगर कहीं कोई दिक्कत है तो बातचीत करें। लोकतंत्र में बातचीत से हर मसले का हल निकल जाता है। उन्होंने इस दौरान चुटकी भी ली, कहा- अब तो तालिबानी भी लोकतांत्रिक बातचीत की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed