{"_id":"5d69414c8ebc3e93b4343dcb","slug":"pulse-polio-campaign-will-held-on-16th-september-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: 16 सितंबर को चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 0 से 5 वर्ष के नौनिहालों को पिलाई जाएगी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: 16 सितंबर को चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 0 से 5 वर्ष के नौनिहालों को पिलाई जाएगी दवा
Sat, 31 Aug 2019 09:50 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 31 Aug 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रदेश में 16 सितंबर को राष्ट्रीय अतिरिक्त प्रतिरक्षण दिवस पर पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। राज्य टास्क फोर्स की बैठक में मिशन निदेशक एनएचएम युगल किशोर पंत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा पोलियो दवा लेने से नहीं छूटना चाहिए।
विज्ञापन
शुक्रवार को स्वास्थ्य निदेशालय में आयोजित बैठक में मिशन निदेशक पंत ने शिक्षा विभाग और आईसीडीएस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को पोलियो टीकाकरण के बारे में जानकारी दें।
विज्ञापन
इससे बच्चे पोलियो अभियान के संदेश को अपने घर तक पहुंचाएंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि अभियान की निगरानी एम्स ऋषिकेश, मेडिकल कॉलेज जौलीग्रांट, महंत इन्दिरेश अस्पताल और दून मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में निदेशक एनएचएम डॉ.अंजलि नौटियाल, नेशनल पोलियो सर्विलांस प्रोजेक्ट के तहत डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञ डॉ.विकास शर्मा, डॉ.मीनाक्षी उनियाल, पंकज सिंह, केएस मार्तोलिया, जेसी पांडे, डॉ.एके श्रीवास्तव, रिचा सिंह, डॉ.पुनीत, सुरेखा किशोर, उप निदेशक हेमलता भट्ट आदि मौजूद रहे।