फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   public suffers election campaign traffic jam

पुलिस की मनमानी से जाम में फंसी जान

Tue, 24 Jan 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 24 Jan 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
public suffers election campaign traffic jam
traffic jam - फोटो : amar ujala

प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान पुलिस-प्रशासन की बदइंतजामी ने देहरादून को जाम कर दिया। जुलूस निकालने को बिना प्लान के कई मार्गों का यातायात डायवर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन


दून अस्पताल और महिला अस्पताल के रास्तों पर भी अवरोध खड़े कर दिए। नतीजा लंबे जाम में मरीज को ले जा रही एंबुलेंस भी फंस गई। मरीज चिल्लाते रहे, लेकिन पुलिस उनकी सुनने को तैयार नहीं हुई। यह स्थिति तब है जब चुनाव आयोग ने साफ तौर से कहा था कि अस्पताल वाले मार्ग पर जुलूस और शक्ति प्रदर्शन की अनुमति न दी जाए।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन ने निर्वाचन कार्यालय की ओर जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया। अग्रसेन चौक, द्रोण चौक, तहसील चौक, दर्शन लाल चौक, एमकेपी चौक, एमआईटी चौक से निर्वाचन कार्यालय की तरफ यातायात रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे आम लोगों के साथ ही राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल और दून महिला अस्पताल जाने वाले मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। अस्पताल जाने वाले मरीजों को पुलिसकर्मी गोल-गोल घुमाते रहे। कई घंटे जाम में जूझने के बाद भी मरीज और उनके तीमारदार अस्पताल नहीं पहुंच सके।

दोपहर करीब सवा बारह बजे अग्रसेन चौक की तरफ से एक एंबुलेंस मरीज लेकर आई। द्रोण चौक से जैसे ही एंबुलेंस अस्पताल की तरफ मुड़ने लगी, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने रास्ता बंद होने की बात कहते हुए तहसील चौक से जाने को कहा। एंबुलेंस चालक जब वहां पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने नामांकन जुलूस के कारण रास्ता बंद होने की बात कही और दर्शन लाल चौक की तरफ से जाने को कहा।


एंबुलेंस चालक जैसे ही दर्शन लाल चौक पहुंचा, एक प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जुलूस के साथ पहुंचे। चालक के सायरन बजाने के बाद भी रास्ता नहीं मिला। एंबुलेंस के साथ चल रहे लोगों ने मौके पर ड्यूटी दे रहे शहर कोतवाल धीरेंद्र सिंह रावत से शिकायत की, लेकिन उन्होंने खुद को असहाय बताते हुए हाथ खड़े कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed