{"_id":"699327cb4ca9943e59053d3f","slug":"public-hearing-on-the-proposal-to-increase-electricity-rates-in-karnaprayag-tomorrowpublic-hearing-on-the-proposal-to-increase-electricity-rates-in-karnaprayag-tomorrow-dehradun-news-c-5-drn1043-902637-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बिजली दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर कल कर्णप्रयाग में जनसुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बिजली दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर कल कर्णप्रयाग में जनसुनवाई
विज्ञापन
-नियामक आयोग की टीम पहुंची कर्णप्रयाग, कोई भी दे सकता है अपने सुझाव
-तीनों ऊर्जा निगमों ने दिया है 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश में बिजली दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की पहली जनसुनवाई 18 फरवरी को कर्णप्रयाग में होगी। इसके लिए नियामक आयोग की टीम मंगलवार को कर्णप्रयाग पहुंच जाएगी।
यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल की ओर से जो टैरिफ पिटीशन नियामक आयोग के समक्ष फाइल की गई हैं, उनसे बिजली दरों में 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी संभावित है। इस पर नियामक आयोग प्रदेश में चार शहरों में जनसुनवाई कर रहा है। पहली जनसुनवाई 18 फरवरी को चमोली जिले के कर्णप्रयाग में क्षेत्र पंचायत विकास खंड सभागार में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। इस सुनवाई में कोई भी बिजली उपभोक्ता पहुंचकर अपने सुझाव व आपत्ति दर्ज करा सकता है। सुनवाई के लिए मंगलवार को नियामक आयोग की टीम कर्णप्रयाग पहुंचेगी, जिसमें सदस्य तकनीकी प्रभात किशोर डिमरी, सचिव नीरज सती, निदेशक वित्त दीपक पांडे समेत अन्य अधिकारी शामिल होंगे। इसके बाद दूसरी जनसुनवाई 20 फरवरी को मुनस्यारी, 23 फरवरी को रुद्रपुर और 27 फरवरी को देहरादून स्थित नियामक आयोग के सुनवाई कक्ष में होगी।