फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   public beaten municipality team in dehradun.

जब लाठी-डंडे लेकर नगर निगम की टीम पर टूट पड़ी जनता

Wed, 30 Sep 2015 01:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 30 Sep 2015 01:50 PM IST
विज्ञापन
public beaten municipality team in dehradun.

देहरादून के कारगी में मुख्य मार्ग पर कूड़ा कलेक्शन सेंटर बनाने से नाराज क्षेत्रवासियों ने कूड़ा उठाने गई निगम की टीम को लाठी-डंडों से जमकर धुन दिया।

विज्ञापन


इस बाबत लोगों ने नगर निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश कोठियाल समेत पांच कर्मियों को पीट दिया। मारपीट में तीन कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई जबकि प्रोजेक्ट मैनेजर का हाथ टूट गया।
विज्ञापन


नाराज सफाई कर्मियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार का फैसला लिया। मामले का पता चलने पर नगर आयुक्त और मेयर विनोद चमोली ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 15-20 दिनों से कारगी चौक मुख्य मार्ग पर कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट बना है। यहां दस से पंद्रह वार्डों का कूड़ा डाला जा रहा है। इससे जनता नाराज है और कई बार नगर निगम में इसकी शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

मंगलवार को जब गाड़ी कलेक्शन प्वाइंट पर कूड़ा डालने पहुंची तो लोगों ने टीम को कूड़ा डालने से रोक दिया। कर्मचारियों और लोगों के बीच पहले नोक झोक होने लगी। इसी बीच दो युवक और कुछ महिलाओं ने आकर टीम पर लाठी डंडे बरसाने शुरू कर दिए।

सभी नगर निगम कर्मचारी करेंगे कार्य बहिष्कार

public beaten municipality team in dehradun.

कर्मचारियों के साथ हुई इस घटना के बाद नगर निगम कर्मचारी महासंघ के शाखा अध्यक्ष नाम बहादुर ने कहा कि बुधवार को सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे। जब तक लोगों की गिरफ्तारी नहीं होगी कार्य शुरू नहीं किया जाएगा।

इस तरह कर्मचारियों से मारपीट करना गलत है। भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो इसलिए जिलाधिकारी के समक्ष मामला रखा जाएगा। ऐसा समाधान निकाला जाएगा जिससे हमारे कर्मचारी फील्ड पर बेफिक्र होकर काम कर सकें।
- नितिन भदौरिया, नगर आयुक्त

कई दिनों से मैंने नगर निगम को सूचना दी थी, लेकिन कोई सुन नहीं रहा था। लोगों का गुस्सा एक न एक दिन फूटना ही था। यह गलत था, लेकिन निगम अधिकारियों के कानों में शिकायत करने के बाद भी जूं तक नहीं रेंगे।
- अनीता देवी, कारगी पार्षद

अगर क्षेत्र वालों को परेशानी थी तो हमें बताना चाहिए। परेशानी का समाधान करना हमारा काम है। इस तरह मारपीट करना उचित नहीं था।
- विनोद चमोली, मेयर

आज नहीं उठेगा शहर से कूड़ा
बुधवार को निगम कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते आज शहर का कूड़ा नहीं उठेगा। मंगलवार को कलेक्शन प्वाइंट पर कूड़ा डालने गई टीम के साथ क्षेत्रवासियों की मारपीट के विरोध में निगम कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार का फैसला लिया। ऐसे में अब शहर का कूड़ा नहीं उठ पाएगा। शहर में रोजाना डेढ़ सौ मैट्रिक टन से अधिक कूड़ा उठता है।

अगर कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार कुछ लंबा खिंच गया तो शहर के हालात बद से बदतर हो जाएंगे। ऐसा न हो इसके लिए निगम अधिकारी भरसक प्रयास कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो इससे जनता और निगम दोनों को ही नुकसान झेलना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed