फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   protest-opening-garbage-disposal-center-Chandrabani

Dehradun News: चंद्रबनी में कूड़ा निस्तारण केंद्र खोलने के विरोध में उतरे क्षेत्रवासी

Mon, 13 Mar 2023 02:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
protest-opening-garbage-disposal-center-Chandrabani
जिला प्रशासन की ओर से चंद्रबनी में प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण केंद्र से क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय पार्षद सुखबीर बुटोला के नेतृत्व में लोगों ने पदयात्रा कर केंद्र को अन्य स्थान पर खोलने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्रवासियों ने कहा कि यहां की आबादी 40 हजार से ऊपर है। साथ ही यहां दो इंटरमीडिएट स्कूल, गैलेक्सी पब्लिक स्कूल के साथ ही भारतीय वन्यजीव संस्थान मौजूद है। ऐसे में यहां कूड़ा निस्तारण केंद्र स्थापित करना उचित नहीं है। कहा कि भूमि का चयन करते समय जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों को अंधेरे में रखा। पार्षद सुखबीर बुटोला ने कहा कि सोमवार को इस संबंध में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा और चयनित भूमि को निरस्त करने की मांग की जाएगी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो एनजीटी से इसकी शिकायत की जाएगी। इस अवसर पर ओमवीर सिंह राघव, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख विपिन कुमार, वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट के पूर्व रजिस्ट्रार बीपी उनियाल, रामपाल राठौर, मदन सिंह, सविता देवी, सरला बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed