{"_id":"b623ce8f7a36b5e234bd0dc34cf8f447","slug":"protest-in-dehradun-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सेनानी' बनने के लिए किया ट्रैफिक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सेनानी' बनने के लिए किया ट्रैफिक जाम
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 13 Dec 2013 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में एक पेंशन, नौकरी में 10 फीसदी आरक्षण और राज्य निर्माण सेनानी का दर्जा दिए जाने की मांगों के लिए अनशन पर बैठे उत्तराखंड चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संगठन ने शुक्रवार को तहसील चौक पर जाम लगाया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदर्शनकारियों की वाहन चालकों से तीखी झड़प भी हुई। संगठन के बैनर तले शुक्रवार की दोपहर सवा 1 बजे आंदोलनकारियों ने कचहरी स्थित शहीद स्थल से जुलूस निकाला।
विज्ञापन
सांकेतिक जाम के बहाने रास्ता रोका
सरकार विरोधी नारेबाजी लगाते हुए आंदोलनकारी गांधी रोड होते हुए तहसील चौक पहुंचे। यहां उन्होंने सांकेतिक जाम के बहाने रास्ता पूरी तरह रोक दिया। महिला प्रदर्शनकारी गांधी रोड पर सड़क घेरकर बैठ गईं। इस दौरान वाहनों के न रुकने पर महिला प्रदर्शकारियों की जोर-जबरदस्ती से कई बार उन्हें चोट लगते-लगते बची।
विज्ञापन
वहीं जाम से निकलने की कोशिश कर रहे दोपहिया चालकों को आंदोलनकारियों ने जबरन रोके रखा। करीब 10 मिनट तक तहसील चौक पर जाम लगाने के बाद प्रदर्शनकारी जुलूस के रूप में शहीद स्मारक की ओर लौट गए।
शहीद स्मारक पर प्रभा नैथानी और शांति कैंथुरा का अनशन 10वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान प्रमिला रावत, सुलोचना भट्ट, नर्मदा नेगी, जयंती शाह, प्रमिला, लक्ष्मी आदि महिला आंदोलनकारी मौजूद थे।