फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   prostitution caught in dehradun, accused took girls in car

देहरादून: पुलिस ने चेक की कार, तलाशी में दो आदमी और लड़कियों संग मिली आपत्तिजनक चीजें

Wed, 05 Feb 2020 09:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 05 Feb 2020 09:57 PM IST
सार

  • सेक्स रैकेट का खुलासा, दो गिरफ्तार
  • वेबसाइट चलाने वाला मुख्य आरोपी फरार, दो लड़कियों को मुक्त कराया
  • आरोपियों ने टर्नर रोड क्षेत्र में किराए पर ले रखा है मकान

विज्ञापन
prostitution caught in dehradun, accused took girls in car
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पुलिस ने शहर के टर्नर रोड इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर दिया। दो पीड़िताओं को मुक्त कराने के साथ धंधे में लिप्त दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, वेश्यावृत्ति की ऑनलाइन वेबसाइट चलाने वाला मुख्य आरोपी भागने में सफल हो गया।

विज्ञापन


एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि देह व्यापार की शिकायत पर कार्रवाई के लिए सीओ सदर अनुज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर कमला पैलेस तिराहे पर एक कार को रोकने की कोशिश की गई।

विज्ञापन


चालक ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। कार में दो पुरुष और लड़कियां सवार थीं। कार की तलाशी में आपत्तिजनक वस्तुएं जब्त की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपी ने टर्नर रोड पर किराए पर लिया है मकान

लड़कियों ने खुलासा किया कि ये लोग उनसे जबरन वेश्यावृत्ति कराते हैं। आरोपी मुताबिक निवासी कटला खुर्द सहारनपुर और समून अहमद निवासी चमारखेड़ा सहारनपुर को गिरफ्तार कर इन लड़कियों को मुक्त करा लिया गया।


एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि थाने लाकर पूछताछ की गई तो चला कि रैकेट का सरगना सचिन कुमार है, जो वेबसाइट चलाता है। सचिन ही ग्राहकाें से सौदेबाजी कर उन्हें होटल अथवा धर्मशाला तक टैक्सी उपलब्ध कराता था। सचिन की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने इसके लिए टर्नर रोड पर मकान किराए पर ले रखा है। पुलिस को सत्यापन न होने की स्थिति में मकान मालिक का चालान करने के निर्देश दिए गए हैं। अनैतिक देह व्यापार का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed