फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Prostitution-busted-hotel-operator-arrested

Dehradun: पुलिस ने होटल में मारा छापा, देह व्यापार का हुआ भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Sat, 18 Mar 2023 04:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 18 Mar 2023 04:53 PM IST
सार

देह व्यापार के बारे में सूचनाएं मिली थीं। इसके लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को लगाया गया था। यूनिट को पता चला कि नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हरिद्वार बाईपास फ्लाईओवर के नीचे होटल लीला में इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं।

विज्ञापन
Dehradun News: Prostitution-busted-hotel-operator-arrested
देह व्यापार - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। देह व्यापार होटल का संचालक ही करा रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर वहां से एक महिला को मुक्त कराया है। इस होटल को सील कर दिया गया है। इसी तरह सहारनपुर रोड पर भी एक होटल को सील किया गया है। यहां भी पुलिस को ढेरों अनियमितताएं मिली थीं।

विज्ञापन


एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि शहर में देह व्यापार के बारे में सूचनाएं मिली थीं। इसके लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को लगाया गया था। यूनिट को पता चला कि नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हरिद्वार बाईपास फ्लाईओवर के नीचे होटल लीला में इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं।
विज्ञापन


टीम ने इस होटल पर छापा मारा तो वहां संचालक भरत सिंह निवासी हरगांव, आदिबद्री, चमोली और एक महिला मिली। पता चला कि भरत सिंह इस महिला से देह व्यापार कराता है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने कुछ समय पहले इस होटल को लीज पर लिया था। फ्लाईओवर के नीचे होने के कारण यहां पर ग्राहकों की कमी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में उसने इस महिला को पैसों का लालच देकर अपने साथ मिला लिया। इसके चलते यहां पर अच्छे खासे ग्राहक आने लगे। ग्राहकों से जो पैसा मिलता था उसमें से कुछ पैसा इस महिला को भी दिया जाता था। एसपी सिटी ने बताया कि इस महिला को रेस्क्यू कर आरोपी भरत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इसी तरह यूनिट ने सहारनपुर रोड स्थित किंगफिशर होटल पर भी छापा मारा। यहां पर देह व्यापार तो नहीं मिला लेकिन जांच में पता चला कि यहां आने वाले ग्राहकों का ब्योरा दर्ज नहीं किया गया था। ऐसे में इस होटल को भी सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed