फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Proposal for installing submersible and hand pump passed

Dehradun News: सबमर्सिबल व हैंडपंप लगाने का प्रस्ताव पास

Fri, 16 May 2025 02:13 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 16 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Proposal for installing submersible and hand pump passed
नगर पंचायत सेलाकुई की बोर्ड बैठक आयोजित की गई। प्रत्येक वार्ड में हैंडपंप व सबमर्सिबल लगाने सहित नौ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। विभिन्न वार्डों में पेयजल की समस्या पर चिंता व्यक्त की गई। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निकाय की सफाई व्यवस्था के लिए एक अतिरिक्त ट्रैक्टर वाहन निविदा के माध्यम से किराये पर लेने का प्रस्ताव पारित किया गया। नगर पंचायत में आय में वृद्धि के लिए बैनर, होर्डिंग का विज्ञापन ठेका निविदा के माध्यम से किए जाने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही नगर पंचायत के आउटसोर्स में काम करने वाले कर्मचारियों का ठेका नियमानुसार जैम पोर्टल के माध्यम से किए जाने के लिए का भी भी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। वहीं सभासदों ने डोर टू डोर कूड़ा उठान के लिए अधिकृत फर्म जीरो वेस्ट की कार्य प्रणाली के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया। कहा कि कंपनी का कार्य संतोषजनक नहीं है। नियमित रूप से कूड़ा उठान नहीं हो रहा है। जिससे वार्डों और सड़कों पर कूड़े के ढेर पड़े रहते हैं। जिसपर अध्यक्ष सुमित चौधरी ने कंपनी को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाए। ऐसा नहीं होने पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आय में वृद्धि के लिए यूजर चार्ज की वसूली में वृद्धि के लिए कंपनी को जरूरी निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सभासद विनोद कुमार, किरण देवी, दीपक कंडारी, मोहम्मद अरसद, पंकज थापा, अनिल नौटियाल, कल्पना कोहली, पूनम, सभासद अंबिका चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed