फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Property dealer two Murder accused identity in roorkee

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों की पहचान, दबिश में लगी पुलिस

Sat, 22 Dec 2018 07:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 22 Dec 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
Property dealer two Murder accused identity in roorkee
प्रोपर्टी डीलर की हत्या करते बदमाश

अधिवक्ता हत्याकांड में पुलिस ने गोली मारने वाले दूसरे बदमाश की भी पहचान कर ली है। दोनों बदमाशों की पहचान होने पर पुलिस गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लग पाई है। वहीं, जांच में यह भी साफ हो गया है कि प्रॉपर्टी विवाद में ही हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। उधर, कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुनहरा निवासी अधिवक्ता व प्रॉपर्टी डीलर कृष्ण गोपाल की श्यामनगर नई बस्ती में दो बदमाशों ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों बदमाशों ने एक ही तमंचे से एक-एक कर दो गोली मारी थी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया था।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली थी, जिसमें बदमाश अधिवक्ता को गोली मारते हुए साफ नजर आ रहे थे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों की आसपास के लोगों से पहचान करवाई थी। इसमें एक बदमाश की पहचान नई बस्ती निवासी शेखर के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दोनों आरोपियों के परिजन घर से फरार 

पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर शेखर व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि हत्याकांड में दूसरे बदमाश की पहचान आकाश निवासी चांव मंडी रुड़की निवासी है। जांच में यह भी साफ हो गया है कि प्रॉपर्टी विवाद में ही अधिवक्ता की हत्या की गई थी। उन्होंने बताया कि जल्द ही दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी। उधर, सिविल अस्पताल में पुलिस सुरक्षा के बीच शव का पोस्टमार्टम हुआ।

अधिवक्ता कृष्ण गोपाल की हत्या करने के बाद जहां दोनों आरोपी शेखर व आकाश फरार चल रहे हैं। वहीं, पुलिस के डर से दोनों आरोपियों के परिवार वाले भी घर पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश के लिए सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत कई स्थानों पर दबिश दे रही है। साथ ही उनके परिजनों का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई गई हैं। दोनों आरोपियों के परिजन भी घर से फरार चल रहे हैं। जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed