फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   project in protected areas approved.

संरक्षित क्षेत्र की परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Mon, 08 Feb 2016 11:28 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 08 Feb 2016 11:28 AM IST
विज्ञापन
project in protected areas approved.

राष्ट्रीय पार्कों के संरक्षित क्षेत्र में मोटर मार्गों की अटकी परियोजनाओं को हरी झंडी मिल गई है। उत्तराखंड राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक में इन पर मोहर लग जाने से परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। बोर्ड की बैठक में पार्कों में सामरिक महत्व के स्थलों की परियोजनाओं पर भी मोहर लगा दी गई है।

विज्ञापन


टिहरी गढ़वाल के जौनपुर ब्लाक में मसराना से किमोई 8 किमी मोटर मार्ग का 600 मीटर हिस्सा मसूरी वन प्रभाग में विनोग वन्य जीव विहार में आता है। संरक्षित क्षेत्र में आने की वजह से इसके निर्माण में दिक्कत आ रही थी। अधिशासी अभियंता थत्यूड़ ने इसका प्रस्ताव भेजा था। मलबा निस्तारण योजना के पालन के निर्देश के साथ बोर्ड ने इस पर संस्तुति दी है।
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग के गांव गैड एवं गुडगू को यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सात सौ मीटर मोटर मार्ग का निर्माण केदारनाथ वन प्रभाग के संरक्षित क्षेत्र में किया जाना है। इसे भी सशर्त अनुमति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इस सड़क का 3.52 किमी निर्माण किया जा चुका है, बाकी सड़क संरक्षित क्षेत्र में होने के कारण अटकी हुई थी। सड़क की कुल लंबाई 5.125 किमी है। इसी वन प्रभाग में जुगासू-रांसी-गौडार-मदमहेश्वर हल्का वाहन मोटर मार्ग में पड़ने वाले अमली गदेरे पर 24 मीटर स्पान लौह सेतु के प्रस्ताव को सशर्त अनुमति दी गई है।

इसी तरह चीन सीमा पर गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र में पेट्रोलिंग के लिए सेना के अस्थायी ट्रैक, मैंडी सड़क निर्माण के लिए हॉट मिक्स प्लांट के लिए अनुमति दी गई है। स्टोन क्रेशर के लिए राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड पहले ही अनुमति दे चुका है।


मोतीचूर स्टेशन के विस्तारीकरण को मंजूरी
हरिद्वार-देहरादून रेल खंड के मध्य 18 कोच ट्रेन सुविधा के लिए मोतीचूर रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण के लिए राज्य वन जीव बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। इसके अलावा तीन पानी हाथी कॉरीडोर में राष्ट्रीय राजमार्ग-72 पर पड़ने वाली झाजरा-ऋषिकेश और माजरा ऋषिकेश विद्युत लाइन को ऊंचा करने की संस्तुति मिल गई है। ये क्षेत्र राजाजी नेशनल पार्क के दायरे में आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed