फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prohibition on officers leaving electricity office Uttarakhand news in hindi

Dehradun: गर्मी बढ़ने के साथ ही अधिकारियों के बिजली दफ्तर छोड़कर बाहर जाने पर रोक, एमडी से लेनी होगी अनुमति

Wed, 15 Mar 2023 09:52 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 15 Mar 2023 09:52 AM IST
सार

यूपीसीएल के एमडी निर्देश दिए कि अपरिहार्य कारणों को छोड़कर सभी अधिकारी अपने दफ्तरों में ही रहेंगे और राजस्व वसूली सुनिश्चित करेंगे। मुख्यालय छोड़ने से पहले उन्हें प्रबंध निदेशक से अनुमति लेनी होगी। यूपीसीएल के एमडी हर सप्ताह राजस्व वसूली की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
Prohibition on officers leaving electricity office Uttarakhand news in hindi
electricity - फोटो : amar ujala

विस्तार

गर्मी बढ़ने के साथ ही यूपीसीएल प्रबंधन ने सभी बिजली दफ्तरों में तैनात अधिकारियों के बाहर जाने पर रोक लगा दी है। बाहर जाने के लिए उन्हें यूपीसीएल के एमडी से अनुमति लेनी होगी। मंगलवार को यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने राजस्व वसूली के लक्ष्यों को लेकर समीक्षा बैठक की, जिसमें ऑनलाइन माध्यम से अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता व मुख्य अभियंता भी शामिल हुए।

विज्ञापन


एमडी ने खंडवार राजस्व वसूली की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने खंड में राजस्व वसूली को अभियान चलाएं। सभी खंडों में बकाया धनराशि वाले बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों से समन्वय बनाकर राजस्व वसूली का प्रयास किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अपरिहार्य कारणों को छोड़कर सभी अधिकारी अपने दफ्तरों में ही रहेंगे और राजस्व वसूली सुनिश्चित करेंगे। मुख्यालय छोड़ने से पहले उन्हें प्रबंध निदेशक से अनुमति लेनी होगी। यूपीसीएल के एमडी हर सप्ताह राजस्व वसूली की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Budget Session: वित्त मंत्री आज पेश करेंगे करीब 79 हजार करोड़ का बजट, 16 मार्च तक ही चलेगा सत्र


सरकारी दफ्तरों से वसूली को नोडल अधिकारी बदले

यूपीसीएल ने सरकारी दफ्तरों से बिजली बिल बकाया भुगतान के लिए तैनात नोडल अफसर बदल दिए हैं। निदेशक परिचालन एमएल प्रसाद की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सभी सरकारी विभागों के लिए 13 अधिकारी तैनात किए गए हैं। इन अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह अपने स्थानीय कार्यालयों से समन्वय बनाते हुए संबंधित सरकारी विभागों का बकाया बिजली बिल की वसूली करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed