फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   priyanka vadra reached dehradun for doon school Foundation Day

द दून स्कूल के स्थापना दिवस का जश्न शुरू, बेटे रेहान की प्रस्तुति देखने प्रियंका वाड्रा भी पहुंचीं

Fri, 13 Oct 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 13 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
priyanka vadra reached dehradun for doon school Foundation Day

द दून स्कूल के 82वें स्थापना दिवस का जश्न शुक्रवार से शुरू हो गया। समारोह में प्रियंका वाड्रा भी शिरकत करने पहुंची हैं। दिन में उन्होंने अपने बेटे रेहान के साथ ही लंच किया। रेहान ने जिन गतिविधियों में हिस्सा लिया, प्रियंका ने उनका हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन


वह एक सामान्य अभिभावक के तौर पर स्कूल में रही। शनिवार को भी स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में प्रियंका मौजूद रहेंगी। इसके अलावा राजनीति जगत की कई और हस्तियां समारोह में पहुंची हैं।
विज्ञापन


पहले दिन एक ओर पूर्व और वर्तमान छात्रों के बीच क्रिकेट का रोचक मुकाबला हुआ तो प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों ने अपनी सोच और प्रतिभा दिखाई। इस साल स्थापना दिवस समारोह में हीरो ग्रुप के मालिक और बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन सुनीलकांत मुंजाल और स्कूल के पूर्व छात्र एवं इतिहासकार पद्मश्री रामचंद्र गुहा खास आकर्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को एक ओर बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक हुई तो दूसरी ओर छात्रों ने प्रदर्शनी भी लगाई। प्रदर्शनी का शुभारंभ पद्मश्री रामचंद्र गुहा ने किया। लंबे समय बाद अपने स्कूल में पहुंचकर रामचंद्र गुहा ने छात्रों के बीच अपने अतीत को साझा किया।

उन्होंने कहा कि अपने मापदंडों और संस्कारों की वजह से तब भी दून स्कूल था और आज भी दून स्कूल की पहचान कायम है। यहां शिक्षा के साथ ही संस्कार और अपनी कलात्मकता को आगे बढ़ाने का मौका मिलता है।

priyanka vadra reached dehradun for doon school Foundation Day

वह खुद स्कूली दिनों में यहां साप्ताहिक लेखक हुआ करते थे। स्कूल की लेखन से जुड़ी सामग्री में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। स्कूल ने मौका दिया तो प्रतिभा निखरती गई और आगे भी यह प्रोफेशन बन गया। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वह जीवन में हमेशा उस राह को पकड़ें, जो वह चाहते हैं।

किताब, एग्जाम, पढ़ाई को बोझ न समझकर इसे खुद को शिक्षित करने का माध्यम समझें। उन्होंने छात्रों से सीधा संवाद किया। दून स्कूल के छात्रों को अपनी लेखन अभिरूचि के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद विज्ञान विभाग ने वार्षिक कला प्रदर्शनी आयोजित की। प्रदर्शनी के माध्यम से भौतिकी, रसायन, जंतु विज्ञान ओर सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित मॉडल प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी में ह्यूमन ऑर्गेन का मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा।

स्कूली प्रशासन की ओर से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को भी प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया गया। दोपहर में स्कूल के पूर्व छात्रों और वर्तमान छात्रों के बीच क्रिकेट का मुकाबला हुआ। वर्तमान छात्रों ने 25 ओवर में 144 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पूर्व छात्रों की टीम पहले ही आउट हो गई। इस तरह इस साल की आरएलएच ट्रॉफी पर दून स्कूल के वर्तमान छात्रों ने कब्जा जमाया। इसके बाद 1992 बैच में दून स्कूल से पास आउट हुए छात्रों और वर्तमान छात्रों के बीच रोचक वाद विवाद प्रतियोगिता भी हुई।

इसमें दिस हाउस बिलिव्स इन सिन्योरिटी विषय पर वरिष्ठतम पूर्व छात्रों और वर्तमान छात्रों के बीच जोरदार बहस हुई। इस प्रतियोगिता में भी वर्तमान छात्रों ने जीत हासिल की। शाम को स्कूल के रोजबाउल ऑडिटोरियम में ‘द प्ले दैट गोज रोंग’ अंग्रेजी प्ले का आयोजन किया गया। इसमें अर्चित बड़थ्वाल, भारत चौधरी और सिद्धांत श्याम ने जोरदार अभिनय प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed