{"_id":"6064ccb58ebc3e8d03345e00","slug":"private-school-stopped-the-result-due-to-non-payment-of-fees-city-news-drn3752329186","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट स्कूल फीस जमा न होने पर रोका बच्चे का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट स्कूल फीस जमा न होने पर रोका बच्चे का रिजल्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीस जमा न होने पर एक प्राइवेट स्कूल ने बच्चों का रिजल्ट रोक दिया। इस पर अभिभावकों ने बुधवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भेजकर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्कूल की ओर से कहा जा रहा है कि पूरी फीस जमा न करने पर रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा।
अभिभावकों ने आरोप लगाया कि न्यू कैंट रोड स्थित स्कूल ने प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों का रिजल्ट रोक दिया है। अभिभावकों पर तुरंत फीस जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है। अभिभावक एसपी सिंह ने कहा कि ऐसे कई बच्चे हैं, जिनके अभिभावक अलग-अलग कारणों से अब तक पूरी फीस जमा नहीं करा पाए हैं। अभिभावकों ने स्कूल को जल्द फीस जमा कराने का भरोसा दिया है लेकिन स्कूल प्रबंधन ने इसे मानने से इनकार कर दिया।
वहीं, दूसरी ओर नेशनल एसो सिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स ने शिक्षा सचिव डा. आर मीनाक्षी सुंदरम को ज्ञापन सौंपकर फीस के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई करने वालों पर भी पूरी फीस जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कई स्कूल पूरी मासिक फीस को ट्यूशन फीस बताकर वसूल रहे हैं। ऐसे स्कूलों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा बच्चों के एडमिशन और नए सत्र की एडवांस फीस की मांग भी की जा रही है। ज्ञापन देने वालों में प्रदीप कुकरेती, आरिफ खान, गीता शर्मा, सोमपाल सिंह, रवि त्यागी, कोमल सिंह समेत अन्य शामिल रहे।