फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Private garbage vehicles and rickshaws have

Dehradun News: जहां जगह मिले वहां कूड़ा डाल रहे निजी वाहन

Thu, 09 Nov 2023 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Private garbage vehicles and rickshaws have
I-कई कॉलोनी और सोसायटी ने कूड़ा उठान के लिए लगा रखे हैं निजी वाहन
विज्ञापन

I

I-कई बार आ चुके हैं पकड़ में, इसके बाद भी खुले में फेंका जा रहा है कूड़ाI

निगम के लिए निजी कूड़े के वाहन और रिक्शा आफत बने हुए हैं। यह विभिन्न सोसायटी, कॉलोनियों से कूड़ा एकत्रित करते हैं और इसके बाद जहां जगह मिले वहां डालकर चले जाते हैं। निगम कई बार इनका चालान भी कर चुका है। बावजूद इसके इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

दरअसल, निगम ने 98 वार्ड में डोर-टु-डोर कूड़ा उठान का काम तीन कंपनियों वाटरग्रेस, ईकॉन और सनलाइट को सौंप रखा है। वाटरग्रेस के पास 47 वार्ड जबकि 26 वार्ड का जिम्मा ईकॉन और 25 का सनलाइट के पास है। लेकिन कूड़ा वाहन न तो समय से और न ही रोज लोगों के घरों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन




इसलिए कई सोसायटी और कॉलोनियों ने अपने यहां निजी कूड़े वाहनों और रिक्शा को लगा रखा है। जो नियमित रूप से कूड़ा ले जाते हैं। चूंकि निजी कूड़े वाहनों को न तो निगम के डस्टबिन और न ही कारगी ट्रांसफर सेंटर में कूड़ा डालने की अनुमति है। इसलिए यह चोरी-छिपे जहां जगह मिले, वहां अपना कूड़ा डाल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iकुछ सोसायटी, कॉलोनियां निगम के कूड़े वाहनों की बजाय निजी वाहनों में अपना कूड़ा देते हैं। जो निगम क्षेत्र में अपना कूड़ा डालकर चले जाते हैं। लोगों से अपील है कि वह कूड़ा केवल निगम के अनुबंधित वाहनों में ही डालें। -अविनाश खन्ना, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed