फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   prisoners drink liquor in haridwar district jail on holi

हरिद्वार: जिला जेल में कुछ कैदी उड़ा रहे शराब की दावत, आईजी जेल के पास पहुंचा फैक्स

Sat, 23 Mar 2019 09:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 23 Mar 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
prisoners drink liquor in haridwar district jail on holi
प्रतीकात्मक तस्वीर

हरिद्वार जिला जेल में कुछ कैदियों के लिए होली के दिन विशेष रूप से दावत की चर्चा है। बताया जा रहा है कि बंदीरक्षकों की शिकायत के बाद भी जेल के अफसर मौके पर नहीं पहुंचे तो आईजी जेल से शिकायत की गई।

विज्ञापन


उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कही है। हरिद्वार जेल में मोबाइल फोन मिलना आम बात हो गई है। इसके अलावा एक कैदी ने पिछले दिनों अपना वीडियो जेल में बैठ कर ही वायरल कर सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाया था।
विज्ञापन

 
जेल महकमे के मुखिया सीएम त्रिवेंद्र रावत ही हैं, लेकिन इसके बावजूद एक भी बड़े अफसर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकी। होली के दिन सामने आया है कि कुछ हार्डकोर कैदियों के लिए एक पेटी शराब मंगाई गई थी और कैदियों ने दावत उड़ाई। नॉनवेज भी परोसने की चर्चा है। जब कैदियों को शराब पीते हुए बंदीरक्षकों ने देखा तो उन्होंने आला अफसरों को सूचना दी, लेकिन अफसर जेल कैंपस में नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंदीरक्षकों ने आईजी जेल को फैक्स भेजकर शिकायत की

बताया जा रहा है कि कैदियों ने उल्टा बंदीरक्षकों पर आंखें तरेरी। बंदीरक्षकों ने आईजी जेल को फैक्स भेजकर शिकायत की। वहीं, आईजी जेल पीवीके प्रसाद से इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि होली मिलन के नाम पर दावत होने की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। 

टल गई बैठक
आईजी जेल पीवीके प्रसाद ने शनिवार को जिलाधिकारी, एसएसपी के संग बैठक रखी थी, लेकिन चुनावी व्यस्तता होने के चलते बैठक टल गई। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने बताया कि बैठक होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं हो सकी। जल्द ही बैठक फिर से बुलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed