फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Primary teachers will be recruited in two phases in the Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: दो चरणों में होगी प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती, जुलाई तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

Sat, 08 Jun 2024 04:37 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 08 Jun 2024 04:37 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री ने जुलाई तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। पहले चरण में 2,917 पदों के लिए जिलेवार भर्ती विज्ञापन जारी होगा।

विज्ञापन
Primary teachers will be recruited in two phases in the Uttarakhand news in hindi
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती दो चरणों में होगी। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को जुलाई महीने तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, पहले चरण में 2,917 पदों पर जिलेवार विज्ञप्ति जारी की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में 451 पदों पर प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन


मंत्री ने इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा के तहत सहायक अध्यापक एलटी की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र कराने, सभी विद्यालयों में समय पर पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने एवं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने शिक्षक भर्ती में देरी पर नाराजगी जताई। मंत्री ने कहा, उच्च न्यायालय में दाखिल याचिका व अन्य विभागीय निर्णयों के दृष्टिगत बेसिक शिक्षकों के कुल खाली 3368 पदों पर भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में की जाएगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...मतदान: देश में उत्तराखंड का 33 वां और हिमालयी राज्यों में 10वां स्थान, चुनाव आयोग किए राज्यवार आंकड़े जारी

बैठक में माध्यमिक शिक्षा की समीक्षा करते हुए विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को सहायक अध्यापक (एलटी) की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री ने यह भी कहा, शिक्षकों के वार्षिक तबादले समय पर पारदर्शिता के साथ किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed