फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Primary Teacher candidates Selection with low merit will lead to legal complications in recruitment

Uttarakhand: प्राथमिक शिक्षक पदों पर काउंसलिंग, कम मेरिट वाले के चयन से कानूनी दांव पेंच में उलझेगी भर्ती

Fri, 16 Jan 2026 07:32 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 16 Jan 2026 07:32 AM IST
सार

 प्राथमिक शिक्षक के पदों के लिए काउंसलिंग हुई थी। जिले में शिक्षकों के जितने पद थे, उससे कई गुना अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए पहुंच गए। जिससे जिलों में हंगामे की स्थिति बनी।

विज्ञापन
Primary Teacher candidates Selection with low merit will lead to legal complications in recruitment
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिक्षा विभाग में प्राथमिक शिक्षक के 1670 पदों के लिए हुई काउंसलिंग में कम मेरिट वाले अभ्यर्थियों के चयन से भर्ती कानूनी दांव पेंच में उलझेगी। शिक्षा विभाग ने नए प्रयोग के तौर पर 12 जनवरी को एक साथ सभी जिलों में काउंसलिंग कराई। जिससे कुछ जिलों में इस दौरान हंगामे की स्थिति बनी।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग में प्राथमिक शिक्षक के पदों के लिए होने वाली भर्ती में अब तक अलग-अलग तिथियों को शिक्षकों की काउंसलिंग होती रही है। इससे विभाग के सामने यह दिक्कत आ रही थी कि एक अभ्यर्थी का दो से तीन जिलों की मेरिट में नाम आने से अभ्यर्थी एक जिले की नियुक्ति को छोड़कर दूसरे जिले में नियुक्ति ले रहे थे। जिससे शिक्षक भर्ती के कुछ पद भर नहीं पा रहे थे।
विज्ञापन


काउंसलिंग के लिए मेरिट विभाग की वेबसाइट पर दी गई थी
यही वजह रही कि विभाग ने इस बार नए प्रयोग के तौर पर सभी जिलों में एक ही दिन शिक्षक भर्ती के लिए काउंसलिंग करा दी। इससे हुआ यह कि जिस जिले में शिक्षकों के जितने पद थे, उससे कई गुना अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए पहुंच गए। जिससे जिलों में हंगामे की स्थिति बनी। वहीं किसी जिले में कम मेरिट वाले पहुंचे तो अच्छी मेरिट वाले अभ्यर्थी नहीं पहुंचे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ ऐसे अभ्यर्थी भी हैं जो डीईओ कार्यालय पहुंचे लेकिन उनकी काउंसलिंग नहीं हुई। हालांकि विभाग का कहना है कि काउंसलिंग के लिए मेरिट विभाग की वेबसाइट पर दी गई थी। अभ्यर्थियों को मेरिट देखकर काउंसलिंग के लिए आना चाहिए था। जबकि अभ्यर्थियों का कहना है कि मेरिट के बजाए एक साथ सभी अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुला लिया गया।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: आज मौसम दिखाएगा तेवर, मैदान में छाएगा घना कोहरा, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार

विभाग को सिर्फ मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाना चाहिए था। इसके बाद दूसरे दिन जो पद खाली रह जाते उसके लिए कम मेरिट वाले अभ्यर्थी बुलाने चाहिए थे। उधर इस मामले में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल से प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed