फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather change today dense fog will cover the plains, and snowfall is expected in the mountains

Uttarakhand: बारिश-बर्फबारी न होने से पड़ रही सूखी ठंड, पहाड़ से ज्यादा मैदानों की रातें सर्द, गिरा पारा

Fri, 16 Jan 2026 10:36 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Jan 2026 10:36 PM IST
सार

Uttarakhand weather Update: हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्साें में घना कोहरा छाए रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather change today dense fog will cover the plains, and snowfall is expected in the mountains
कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी न होने से सूखी ठंड जमकर परेशान कर रही है। आलम यह है कि कोहरा छाए रहने से मैदानी इलाकों की रातें पहाड़ की तुलना में अधिक सर्द हो रही हैं। यही वजह है कि पर्वतीय इलाकों का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक और मैदानों में सामान्य से कम दर्ज किया गया।

विज्ञापन


प्रदेश भर में शुक्रवार को दिन भर चटक धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा। हालांकि मैदानी इलाकों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। आंकड़ों पर नजर डाले तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिकतम के साथ 21.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री गिरावट के साथ 5.6 डिग्री रहा। जबकि इसके उलट पर्वतीय इलाके मुक्तेश्वर और नई टिहरी में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


Uttarakhand: होम स्टे योजना का अब प्रदेश के स्थायी निवासियों को मिलेगा लाभ, बाहरी लोग नहीं कर सकेंगे पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार के मौसम की बात करें तो मैदानी जिले हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्साें में घना कोहरा छाए रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पर्वतीय जिले उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।

खासकर 3400 मीटर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 21 जनवरी तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ इस तरह ही रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed