फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Priest blew conch amidst snowfall in Yamunotri Dham video goes viral Uttarakhand Weather News

Yamunotri Dham: बर्फबारी के बीच पुजारी ने किया शंखनाद...मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल का वीडियो वायरल

Mon, 30 Dec 2024 03:10 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 30 Dec 2024 03:10 PM IST
सार

मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में पुजारी का शंखनाद करता एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Priest blew conch amidst snowfall in Yamunotri Dham video goes viral Uttarakhand Weather News
यमुनोत्री में बर्फबारी के बीच पुजारी ने किया शंखनाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुनोत्री धाम में बर्फबारी के बीच पुजारी ने शंखनाद किया, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा स्थित गंगा मंदिर का यह वीडियो है। इस दौरान यमुनोत्री धाम में माइनस 8 डिग्री सेल्सियस तापमान है। और यही भारी बर्फबारी के बीच पुजारी ने शंखनाद किया है। वहीं बर्फबारी के चलते बंद गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे रविवार को दो दिन बाद खुल गया। गंगोत्री हाईवे पर सुक्की से गंगोत्री तक जमा बर्फ को हटाने के लिए बीआरओ के श्रमिकों को स्नोकटर और ब्लोअर मशीनों के साथ मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


https://youtube.com/shorts/5W1WiQ4-Fqo?si=O4Q-W-Hdvqu7OH_k


यमुनोत्री हाईवे पर फूलचट्टी से आगे लोनिवि बड़कोट ने जेसीबी मशीन की मदद से बर्फ हटाकर आवाजाही बहाल करवायी। मार्ग खुलने पर खरसाली में फंसे चार श्रद्धालु भी रविवार को निकल गए। हालांकि बर्फ के चलते मार्ग पर फिसलन का खतरा बना हुआ है, जिस कारण उक्त क्षेत्रों में एंटी स्किड चेन लगे टायर वाले फोर बाइ फोर वाहनों से आवागमन करने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन

आवाजाही जोखिम के साथ हो रही
बीते शुक्रवार को इस सीजन की तीसरी बर्फबारी से शुक्रवार रात में ही गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप से आगे और यमुनोत्री हाईवे फूलचट्टी से आगे बर्फबारी के चलते बंद हो गए थे। वहीं फूलचट्टी खरसाली मार्ग बंद होने से हरिद्वार के 4 श्रद्धालु भी फंस गए थे। रविवार को बारिश और बर्फबारी थमने पर बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन ने गंगोत्री हाईवे पर स्नोकटर और जेसीबी मशीन से बर्फ हटाने का काम शुरू किया। बीआरओ के श्रमिकों और मशीनों की मदद से दो दिनों से बंद हाईवे को रविवार शाम करीब 6 बजे यातायात सुचारू कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, यमुनोत्री हाईवे पर भी लोनिवि बड़कोट की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से फूलचट्टी से जानकीचट्टी के बीच जमा बर्फ को हटाया। साथ ही फूलचट्टी से मां यमुना के शीतकालीन प्रवासस्थल खरसाली के बीच जमा बर्फ को हटाकर आवाजाही बहाल की गयी, जिसके बाद खरसाली में फंसे हरिद्वार के चार श्रद्धालु भी रविवार 3.30 बजे अपने गंतव्य स्थानों के लिए रवाना हो गए। भागेश्वर उनियाल, प्यारे लाल उनियाल, महावीर पंवार आदि ने बताया कि अभी आवाजाही जोखिम के साथ हो रही है।


ये भी पढ़ें...Chamoli: नए साल का जश्न मनाने पहुंचे रहे हैं औली, तो आने पहले देख लीजिए ये ट्रैफिक प्लान, नहीं तो होंगे परेशान
उक्त लोगों ने मार्ग को सुरक्षित आवाजाही लायक बनाने की मांग की है। इधर, सीमांत हर्षिल घाटी में बगोरी, झाला, पुराली की सड़कों पर भी लोनिवि ने यातायात बहाल कर दिया है। गंगोत्री हाईवे पर जसपुर बैंड से सुक्की टॉप तक के संवेदनशील हिस्से में अतिरिक्त मशीनों व संसाधनों की तैनाती कर वाहनों की नियंत्रित और सुरक्षित आवाजाही कराई जा रही है। डीएम डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने यातायात बहाल करने के काम में दिन-रात जुटे बीआरओ, एनएच, लोनिवि, एनएचआईडीसीएल, पुलिस और राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों व क्षेत्रीय ग्रामीणों की सराहना की है। साथ ही बर्फबारी वाले क्षेत्रों में एहतिहात बरतने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed