फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Press Council sought report from uttarakhand government

उत्तराखंड सचिवालय में मीडिया की एंट्री पर बैन को लेकर PCI ने तलब की रिपोर्ट, मचा सियासी तूफान

Sat, 06 Jan 2018 01:07 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून/दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून/दिल्ली Updated Sat, 06 Jan 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
Press Council sought report from uttarakhand government
trivendra singh rawat

उत्तराखंड सरकार द्वारा सचिवालय स्थित अनुभागों में पत्रकारों का प्रवेश प्रतिबंधित करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने इस मामले में राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


इधर, सरकार के फैसले पर सियासी तूफान आ गया है। शुक्रवार को पूरा दिन कांग्रेस ने सरकार पर रह-रहकर हमले किए। कांग्रेस ने एलान किया कि मीडिया की आवाज दबाने वाला फैसला वापस नहीं हुआ, तो पार्टी आंदोलन करेगी।
विज्ञापन


वहीं, भाजपा का पूरा समय आज सफाई देने में गुजरा। देर रात, मुख्य सचिव कार्यालय से स्पष्टीकरण जारी किया गया कि सचिवालय में मीडिया के प्रवेश पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया, हालांकि इसमें अनुभागों में पत्रकारों पर रोक की बात दोहराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़िए क्या कहा प्रेस काउंसिल ने

Press Council sought report from uttarakhand government
uttarakhand secretariat

मामले में संज्ञान लेते हुए पीसीआई चेयरमैन चंद्रमौलि कुमार प्रसाद ने इस मामले में राज्य के मुख्य सचिव से रिपोर्ट देने के लिए कहा है। पीसीआई की ओर से जारी बयान के मुताबिक उत्तराखंड सरकार का फैसला प्रेस की आजादी का हनन करता है।

उत्तराखंड सरकार ने सचिवालय और सरकारी दफ्तरों में ‘बाहरी लोगों’ के प्रवेश को प्रतिबंधित करते हुए कहा था कि यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि कई बार कैबिनेट बैठकों का एजेंडा पहले ही मीडिया को लीक हो जाता था।

इस फैसले की जानकारी देते हुए मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा था कि पत्रकारों को सरकार के फैसलों की जानकारी हर शाम प्रेस वार्ता कर दी जाएगी। यह अलग बात है कि आदेश जारी होने के बाद से एक बार भी शाम को प्रेस वार्ता नहीं हुई। उधर मीडिया से जुड़े लोगों ने सरकार के इस कदम को पारदर्शिता खत्म करने कोशिश करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed