फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Presidential election: Finance Minister Premchand Agarwal, MLA Khajandas and BJP State General Secretary Kuldeep Kumar represented Uttarakhand in the workshop

Presidential Election : कार्यशाला में वित्त मंत्री और विधायक ने किया राज्य का प्रतिनिधित्व, सचिवालय पहुंची चुनाव सामग्री

Thu, 14 Jul 2022 12:21 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 14 Jul 2022 12:21 PM IST
सार

राष्ट्रपति चुनाव पर पार्टी के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक खजानदास व भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। वहीं चुनाव आयोग की ओर से राष्ट्रपति चुनाव की निर्वाचन सामग्री बुधवार को विधानसभा सचिवालय के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित कर दी गई।

विज्ञापन
Presidential election: Finance Minister Premchand Agarwal, MLA Khajandas and BJP State General Secretary Kuldeep Kumar represented Uttarakhand in the workshop
राष्ट्रपति निर्वाचन हेतु सीलबंद चुनाव सामग्री देहरादून पहुंची। ( हवाई अड्डे की तस्वीरें) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक खजानदास व भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने राष्ट्रपति चुनाव पर पार्टी के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। बताया गया कि इस कार्यशाला में 28 राज्यों के प्रतिनिधि पहुंचे थे।

विज्ञापन


कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, भूपेंद्र यादव के साथ पार्टी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष, ओम पाठक ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान को लेकर संबोधित किया। कार्यशाला में राज्यों से आए सभी विधायकों व सांसदों से एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया गया। सभी से जागरूक होकर मतदान करने की अपील की गई ताकि एक भी वोट खराब न हो।

विज्ञापन

विस सचिवालय के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी राष्ट्रपति चुनाव की सामग्री

चुनाव आयोग की ओर से राष्ट्रपति चुनाव की निर्वाचन सामग्री बुधवार को विधानसभा सचिवालय के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित कर दी गई। इसमें चुनाव से संबंधित मतपत्र, मतपेटियां, विशेष कलम और अन्य सीलबंद सामग्री शामिल है। उत्तराखंड के लिए सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने यह निर्वाचन सामग्री प्राप्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...चढ़ा सियासी पारा:  हरक के बाद हरिद्वार में हरीश रावत की एंट्री, आनन-फानन में पहुंचे 'हरदा' ने फिर बटोरी सुर्खियां


आयोग की ओर से प्राप्त मतपेटियों एवं महत्वपूर्ण निर्वाचन सामग्री को विधानसभा सचिवालय भवन स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दिया गया है। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी भी कराई गई है। इस अवसर पर रिटर्निंग आफिसर, सचिव विधान सभा मुकेश सिंघल, सहायक रिटर्निंग आफिसर चन्द्रमोहन गोस्वामी, उप सचिव नरेंद्र रावत, उप सचिव लक्ष्मीकांत उनियाल और निजी सचिव विजयपाल सिंह जरधारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed