फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   president pranab mukherjee will come on dehradun on ten july

दुल्हन की तरह सज रहा आशियाना, दो दिन देहरादून में रहेंगे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

Thu, 06 Jul 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
 president pranab mukherjee will come on dehradun on ten july

बतौर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के देवभूमि में आखिरी दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उनके रात्रि विश्राम के लिए प्रेसीडेंट एस्टेट आशियाना को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने बुधवार को संबंधित विभागों के अफसरों की बैठक लेकर समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


राष्ट्रपति के प्रस्तावित दून दौरे के मद्देनजर आशियाना का रंगरोगन किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी अफसरों की निगरानी में साफ-सफाई और पुताई का काम जारी है। सूत्रों की मानें तो राष्ट्रपति भवन से अफसरों की टीम एक-दो दिन में दून पहुंचने वाली है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के  स्तर पर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरविंद पांडे ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में पीडब्ल्यूडी, बिजली, वन, स्वास्थ्य, समेत तमाम विभागों के अफसरों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 10 जुलाई से पहले तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाए। यूपीसीएल के अफसरों को निर्देश दिया कि आशियाना में 24 घंटे बिजली की व्यवस्था हो। स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सा विशेषज्ञों की विशेष टीम गठित करने को कहा। बैठक में मजिस्ट्रेट सीएस मर्तोलिया, सीएमओ डॉ. तारा चंद, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी एएस भंडारी, एआरटीओ अरविंद पांडेय, संस्कृति विभाग की ओर से बलराज नेगी सहित सेना के अफसर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed