फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   president pranab mukherjee gave award to ifs officers

देश के 45 युवा बने IFS अफसर, राष्ट्रपति बोले जंगल बचाने को लेने होंगे कड़े फैसले

Fri, 05 May 2017 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 May 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
president pranab mukherjee gave award to ifs officers
president - फोटो : amarujala

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) के दीक्षांत समारोह में नए आईएफएस अफसरों को जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर जंगलों को बचाने के लिए कड़े फैसले लेने का संदेश दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की पर्यावरणीय नींव पर दीर्घकालिक असर डालने वाले कड़े फैसले लेने में सक्षम होना होगा। समारोह में देश को भारतीय वन सेवा के 45 नए अफसर मिले। भूटान के दो युवा वनाधिकारी भी अकादमी से पासआउट हुए।
विज्ञापन


शुक्रवार को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के ऑडिटोरियम में आयोजित दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, राज्यपाल डॉ. केके पाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अनिल माधव दवे शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में भारतीय वन सेवा के 45 और भूटान के दो अधिकारी पासआउट होकर विभिन्न प्रांतों में आवंटित अपने कैडर में वन अधिकारी बन गए। विभिन्न पुरस्कारों के विजेताओं को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया।

समारोह में सबसे पहले आईजीएनएफए के निदेशक डॉ. शशि कुमार ने रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। इसके बाद राष्ट्रपति ने कहा कि वर्ष 1987 से 2017 तक 30 साल के अंतराल में देश का फॉरेस्ट कवर 64.2 मिलियन हेक्टेयर से बढ़कर 79.4 मिलियन हेक्टेयर पहुंचना एक अच्छा संदेश है। 

इनको मिले पुरस्कार

president pranab mukherjee gave award to ifs officers
president - फोटो : amarujala

लेकिन हम सबको मिलकर इसे अभी और बढ़ाने के लिए काम करना होगा। उन्होंने जंगलों की हिफाजत की जिम्मेदारी संभालने जा रहे नए वन अधिकारियों से आह्वान किया कि वे जैव विविधता, मानव वन्य जीव संघर्ष और जलवायु परिवर्तन को प्राथमिकता में रखकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने युवा अधिकारियों को सलाह दी कि गरीबी उन्मूलन से वह वनों के सामने उत्पन्न खतरों को अवसर में बदलने का माध्यम बन सकते हैं। राष्ट्रपति ने सूखते जलाशयों और जलस्रोेतों की स्थिति पर चिंता जताई। इस मौके पर भारी संख्या में वन अधिकारी, रिटायर्ड वन अधिकारी और नए अधिकारियों के अभिभावक भी मौजूद रहे।

करीब 12 मिनट पहले पहुंचे राष्ट्रपति
समारोह में राष्ट्रपति के पहुंचने का समय 12:30 बजे का था। लेकिन वह करीब 12 मिनट पहले ही पहुंच गए। लिहाजा तुरंत दीक्षांत समारोह शुरू कर दिया गया। हालांकि, राष्ट्रपति ने समारोह से प्रस्थान तय समय पर ही किया। 

दो सांसद भी रहे मौजूद
दीक्षांत समारोह में टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के अलावा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पुत्र एवं सांसद अभिजीत मुखर्जी भी मौजूद रहे।

इनको मिले पुरस्कार

ऑल राउंड आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस-पुनीत गोयल-मध्य प्रदेश

बेस्ट ऑल राउंड फॉरेस्टर-हेमोझी वी-तमिलनाडु

कोर फॉरेस्ट्री सब्जेक्ट टॉपर-नवीन गर्ग-मध्य प्रदेश

पी श्रीनिवास मेमोरियल प्राइज-पुनीत गोयल-मध्य प्रदेश

संजय सिंह मेमोरियल प्राइज-नवीन गर्ग-मध्य प्रदेश

पुनीत रहे आईएफएस टॉपर

president pranab mukherjee gave award to ifs officers
अनु पी जेम्स (असम कैडर) : हिल मेमोरियल प्राइज, डीसी अग्रवाल प्राइज, डीएच कुलकर्णी गोल्ड मेडल, ईपी जी वाइल्ड लाइफ मैनेजमेंट प्राइज, सीनियर फॉरेस्टर प्राइज, स्पिरिट ऑफ 1982 अवॉर्ड।

पुनीत गोयल (मध्य प्रदेश कैडर) : केपी साग्रेया श्रेष्ठ वनिक पुरस्कार, डॉ. बीएन गांगुली अवॉर्ड।

शेख फरीदी (वेस्ट बंगाल कैडर) : नीलगिरी वाइल्ड लाइफ क्लब प्राइज, स्पिरिट ऑफ 1982।

उग्येन शेरिंग 2 (भूटान) : वीएस राव प्राइज।

नवीन गर्ग (मध्य प्रदेश कैडर) : आरएन माथुर मेमोरियल प्राइज, केएम तिवारी मेमोरियल प्राइज।

मिरास प्रदीप देविदास (उड़ीसा कैडर) : ईपी जी वाइल्ड लाइफ मैनेजमेंट प्राइज।

अमित चौहान (पंजाब कैडर) : सुलोचना नायडू मेमोरियल प्राइज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed