फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   president of india ramnath kovind visit aiims rishikesh first convocation

एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, आठ गोल्ड मेडलिस्ट का किया सम्मान

Sat, 03 Nov 2018 03:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 03 Nov 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
president of india ramnath kovind visit aiims rishikesh first convocation
कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण - फोटो : अमर उजाला

एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आठ एमबीबीएस और नर्सिंग के गोल्ड मेडलिस्ट समेत एक पीएचडी स्कालर को डिग्री सौंपी।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि सभी गोल्ड मेडलिस्ट बेटियां हैं। यह विकसित होते भारत का पहचान है। उन्होंने डिग्री पाने वालों बच्चों से कहा कि वह समाज के बेहद अहम समुदाय का हिस्सा बनने जा रहे हैं। डॉक्टर के पास आने वाला केवल मरीज ही नहीं होता, वह परेशानियों और चिंताओं से जूझता एक इंसान होता है। मरीज को मानवीय संवेदना और सांत्वना की बेहद आवश्यकता होती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऋषिकेश की प्राकृतिक संपदा का उपयोग कर वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करें। तकनीक का उपयोग कर यहां मेडिकल टूरिज्म का हब स्थापित करने की जरूरत है। यहां समग्र चिकित्सा केंद्र को मूर्त रूप देने की अपार संभावनाएं हैं। जरूरत है कि यहां मौजूद सरकारी मशीनरी के सभी जिम्मेदार हिस्से समाज के प्रति अपनी भूमिका को सदैव याद रखें। संस्थान को यहां की स्थानीय स्वास्थ्य समस्याओं पर भी शोध करना चाहिए। गांव, ब्लॉक से लेकर जिले तक टेलिमेडिसिन तकनीक का उपयोग हो। स्टैंडर्ड प्रोटोकाल स्थापित किया जाए जिससे लोगों को अनावश्यक मेडिकल जांचों का सामना न करना पड़े।  
विज्ञापन
विज्ञापन


36 अस्पतालों में सुविधाएं उपलब्ध 
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया है कि प्रदेश के 36 अस्पतालों में टेलीमेडिसिन की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो चुकी हैं। यह बहुत अच्छी पहल है। राज्य सरकार ने मेडिकल क्लेम को शत प्रतिशत कवरेज का संकल्प लिया है यह अच्छी सूचना है। संभवत: ऐसा करने वाला यह पहला राज्य होगा।


राष्ट्रपति के हाथों ये बेटियां हुईं सम्मानित  
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डॉयरेक्टर मेडलिस्ट पीएचडी स्कालर रिबेका चौधरी के अलावा गोल्ड मेडलिस्ट एमबीबीएस की पास आउट अनुरीता स्वरूप निवासी हरिद्वार, प्रतिभा भाटिया निवासी लुधियाना, दीक्षा गुप्ता निवासी चंडीगढ़, अमीशा निवासी पठानकोट को डिग्री सौंपी। जबकि एमबीबीएस की गोल्ड मेडलिस्ट अर्चना जेम्स पट्टुपुरा निवासी केरला अनुपस्थित रहीं। इसके अलावा नर्सिंग की गोल्ड मेडलिस्ट शिवप्रीत निवासी लुधियाना, नेहा चंदेल निवासी हमीपुर हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रपति के हाथों डिग्री पाने का मौका मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed