{"_id":"653bddd999d391c1630ae903","slug":"president-draupadi-murmu-will-reach-uttarakhand-on-three-days-visit-from-7-november-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: सात नवंबर से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ये रहेगा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: सात नवंबर से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ये रहेगा कार्यक्रम
Fri, 27 Oct 2023 09:29 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 27 Oct 2023 09:29 PM IST
सार
राष्ट्रपति सात नवंबर को उत्तराखंड पहुंचेंगी। उनका आठ नवंबर को श्रीनगर गढ़वाल और कुमाऊं दौरे का कार्यक्रम भी है। नौ नवंबर को वह उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात नवंबर से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति के दौरे को लेकर समीक्षा की। बैठक में शासन व प्रशासन के अधिकारियों के अलावा एचएन बहुगुणा गढ़वाल विवि और गोविंद बल्लभ पंत कृषि विवि के कुलपति भी शामिल हुए।
विज्ञापन
Uttarakhand: कल जोशीमठ में छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जाएंगी बदरीनाथ और माणा
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति सात नवंबर को उत्तराखंड पहुंचेंगी। उनका आठ नवंबर को श्रीनगर गढ़वाल और कुमाऊं दौरे का कार्यक्रम भी है। नौ नवंबर को वह उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगी। राष्ट्रपति के दौरे मद्देनजर मुख्य सचिव ने सुरक्षा व आवश्यक व्यवस्थाएं जुटा लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन