फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   President Draupadi Murmu reached Dehradun CM Dhami welcomed her Uttarakhand News read All Updates in hindi

Uttarakhand: तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रदेश को देंगी बड़ी सौगात

Thu, 19 Jun 2025 06:07 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 19 Jun 2025 06:07 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड को बड़ी सौगात देने जा रही है। तीन दिवसीय पर वह आज देहरादून पहुंच गई हैं।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu reached Dehradun CM Dhami welcomed her Uttarakhand News read All Updates in hindi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते सीएम व राज्यपाल - फोटो : सूचना

विस्तार

तीन दिवसीय भ्रमण के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून पहुंचीं हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग से देहरादून के लिए रवाना हुई। उनके कार्यक्रम के चलते एयरपोर्ट पर अलर्ट रहा।

विज्ञापन


राष्ट्रपति के पहुंचने से पहले एयरपोर्ट के अंदर और बाहर की सुरक्षा को और अधिक चाकचौबंद कर दिया गया। पुलिस ने एयरपोर्ट से सटे इलाकों, होटल, बैंकों और अन्य जगहों पर तलाशी और पूछताछ शुरू की गई। वहीं एयरपोर्ट से सटे जंगलों में पुलिस लगातार काम्बिंग कर डेरा डाले रहे।
विज्ञापन


राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना जून माह से आम जनता के लिए खुल जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल 20 जून को इसका विधिवत् उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति आशियाना परिसर के 132 एकड़ क्षेत्रफल में अत्याधुनिक पार्क, 19.5 एकड़ भूमि पर लोवर एस्टेट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...बर्थडे बना यादगार: आसमान में उड़ान भर काव्या ने काटा 14वें जन्मदिन का केक, बेटी के सपने को मिला पिता का साथ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड को बड़ी सौगात देने जा रही है। देहरादून स्थित राष्ट्रपति आशियाना पहली बार आम जनता के लिए खोला जाएगा। वहीं आशियाना परिसर में बन रहे अत्याधुनिक पार्क से देहरादून को हरा-भरा स्थान प्राप्त होगा। इससे पूरे शहर और आम लोगों को दीर्घकाल तक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आशियाना परिसर में 132 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक पार्क तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed