फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   president candidate meira kumar reached dehradun

अंतर आत्मा की आवाज पर मुझे मिलेंगे वोटः मीरा कुमार

Thu, 13 Jul 2017 12:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 13 Jul 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
president candidate meira kumar reached dehradun
meera kumar - फोटो : amar ujala

राष्ट्रपति के चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस की उम्मीदवार मीरा कुमार विधायकों से समर्थन मांगने के लिए देहरादून पहुंची। सुबह करीब 10 बजकर 15 मिनट पर वह जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के साथ कांग्रेस के अन्य नेताओं ने मीरा कुमार का स्वागत किया। देहरादून पहुंचकर मीरा कुमार ने कहा कि अंतर आत्मा की आवाज पर उन्हें वोट मिलेंगे। उन्होंने सभी वोटरों को पत्र लिखा। कहा कि विचारधारा की इस लड़ाई में गरीबों की जीत होगी। जाति के आधार पर प्रत्याशी चयन करना गलत है। 
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा मीरा कुमार हर ने चुनौति को स्वीकार किया है। वह बहादुर बाप की बेटी हैं। नेता प्रतिपक्ष इंद्रा हृदयेश ने कहा कि अं‌तर आत्मा की आवाज़ से बड़े परिवर्तन हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही मीरा कुमार ने उत्तराखंड के लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बहुत सुंदर प्रदेश है। यहां के लोग बहुत सरल हैं।
तीन सालों में भाजपा की सरकार के दौरान देश को बांटने का काम किया गया है। हम ये चुनाव सिद्धांतों पर लड़ रहे हैं। चारों तरफ नफरत को बढ़ाया जा रहा है। देश के मज़लूम हमारी तरफ देख रहे हैं। ये चुनाव विचार धारा की लड़ाई है।

उन्हें समर्थन देने वाले सिर्फ कांग्रेस विधायक ही होंगे। ये सभी विधायक दिल्ली जाकर उनके प्रस्ताव बन चुके हैं। इसलिए उनके साथ होने को लेकर कोई शंका नहीं है। 11 के कमजोर संख्या बल के बावजूद उसके पास सत्ता पक्ष पर राजनीतिक बढ़त बनाने का मौका था। मगर वह ऐसा करने में चूक गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह ने यह कहकर प्रदेश कांग्रेस की उदासीनता की पोल खोली की कि भाजपा ने उनसे पहले समर्थन मांगा, इसलिए वे उसके साथ चले गए।


यानी यदि कांग्रेस पहले संपर्क करती तो शायद वे मीरा कुमार के समर्थन में होते।  बहरहाल, मीरा कुमार बृहस्पतिवार को देहरादून पहुंचकर कांग्रेस विधायकों से मुलाकात करेंगी। विधायक मंडल दल की बैठक होगी। इस दौरान वह पत्रकारों से मुखातिब होंगी और राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की राजनीतिक वजह सामने रखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed