फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparations for major changes in the state bureaucracy

Dehradun News: प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी

Fri, 02 Jan 2026 08:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
Preparations for major changes in the state bureaucracy
-सचिव कार्मिक और गृह शैलेश बगोली के केंद्र जाने के बाद होंगे बदलाव
विज्ञापन


-सात नए सचिवों को भी मिल सकती है शासन में बड़ी जिम्मेदारी

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। नए साल में प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही कई आईएएस के विभाग बदल सकते हैं। प्रमोशन के बाद सचिव बने सात आईएएस को भी नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।
सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली के पास वर्तमान में गृह, पेयजल और कार्मिक जैसे महत्वपूर्ण विभाग हैं। उनका केंद्र से इंपैनलमेंट का पत्र आ चुका है। ऐसे में अगर वह केंद्र जाते हैं तो यह महत्वपूर्ण विभाग खाली हो जाएगा। उनकी जगह यह जिम्मेदारी किसी दूसरे वरिष्ठ आईएएस को सौंपी जाएगी। दूसरी ओर हाल ही में आठ अपर सचिवों की सचिव पद पर पदोन्नति हुई है। इनमें से एक ईवा आशीष श्रीवास्तव प्रतिनियुक्ति पर होने के चलते उन्हें परफॉर्मा पदोन्नति दी गई है।
विज्ञापन

बाकी डॉ. अहमद इकबाल, सोनिका, रंजना राजगुरू, आनंद स्वरूप, देव कृष्ण तिवारी, उमेश नारायण पांडेय और राजेंद्र कुमार एक जनवरी से सचिव बन गए हैं। अब इन सभी सचिवों को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां मिलनी हैं। इस हिसाब से भी कई सचिवों के विभाग बदले जाएंगे। जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

कुछ जिलों के डीएम-एसएसपी भी बदलेंगे

नए साल में कई जिलों के डीएम और एसएसपी भी बदले जाएंगे। खासतौर से जिन जिलों में अधिकारी दो या अधिक वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, उनमें बदलाव की संभावना है। अंदरखाने इसकी भी तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव और हरिद्वार महाकुंभ के मद्देनजर भी इन बदलावों को अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed