फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparation to increase PG seats in government medical colleges Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पीजी सीटें बढ़ाने की तैयारी, निरीक्षण के लिए जल्द ही आएगी एनएमसी की टीम

Fri, 23 Feb 2024 07:26 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 23 Feb 2024 07:26 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने पीजी की सीटें बढ़ाने के लिए 2028 तक की योजना बनाई है। इसके तहत प्रत्येक वर्ष राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी और अल्मोड़ा में पीजी की सीटें बढ़ाई जाएगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने चारों मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है।

विज्ञापन
Preparation to increase PG seats in government medical colleges Uttarakhand News in hindi
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पीजी की सीटें बढ़ाने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। विभाग ने 2024-25 के लिए लगभग 20 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव नेशनल मेडिकल काउंसिल को भेजा है। जल्द ही केंद्रीय टीम मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण करने के लिए आएगी।

विज्ञापन

प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ने पीजी की सीटें बढ़ाने के लिए 2028 तक की योजना बनाई है। इसके तहत प्रत्येक वर्ष राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी और अल्मोड़ा में पीजी की सीटें बढ़ाई जाएगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने चारों मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है।

विज्ञापन

इसमें देहरादून मेडिकल कॉलेज में 10 सीटें, हल्द्वानी में पांच, अल्मोड़ा में तीन और श्रीनगर में चार सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव है। चिकित्सा शिक्षा विभागा के निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना का कहना है कि पीजी की सीटें बढ़ने से प्रदेश में आने वाले समय में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर होगी। वर्तमान में अल्मोड़ा को छोड़कर तीन मेडिकल कॉलेजों में पीजी की कुल 172 सीटें है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, नेशनल मेडिकल काउंसिल की टीम जल्द ही निरीक्षण के लिए आ सकती है। इसकी भी तैयारियां चल रही हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: लोकसभा की पांच सीटों पर भाजपा जल्द घोषित करेगी प्रत्याशी, 26 को संसदीय बोर्ड की बैठक

वर्तमान में पीजी की ये सीटें

दून मेडिकल कॉलेज-53

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज-69

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज-50

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed