फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparation of CBSE 10th became easy, board issued questionnaire bank

सीबीएसई 10वीं की तैयारी हुई आसान, बोर्ड ने जारी किया क्वेश्चन बैंक

Mon, 24 Feb 2020 11:29 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 24 Feb 2020 11:29 AM IST
सार

  • बोर्ड ने जारी किया क्वेश्चन बैंक, दो हजार से ज्यादा सवालों से कर सकते हैं तैयारी
  • बोर्ड परीक्षाओं के लिए दीक्षा ऐप के जरिये मिलेगी क्वेश्चन बैंक तक पहुंचने की सुविधा

विज्ञापन
Preparation of CBSE 10th became easy, board issued questionnaire bank
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। तैयारी को बेहतर बनाने के लिए बोर्ड ने क्वेश्चन बैंक जारी किया है। इसमें दो हजार से ज्यादा सवाल पढ़ने का मौका दिया जाएगा। 

विज्ञापन


सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि इस क्वेश्चन बैंक को छात्र दीक्षा ऐप पर देख सकते हैं। इसके लिए पहले अपने मोबाइल पर दीक्षा ऐप डाउनलोड करना होगा। दो हजार से ज्यादा सवालों को हल करने के बाद बोर्ड परीक्षाएं उनके लिए आसान हो जाएंगी। सीबीएसई ने इस मोबाइल ऐप पर विषयों के हिसाब से क्यूआर कोड जारी किए हैं।
विज्ञापन

 

परीक्षा की तैयारी को सरल बनाने के लिए

इस क्यूआर कोड की मदद से सीधे उस विषय से जुड़े सवालों पर पहुंचा जा सकता है। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि यह सवाल केवल बोर्ड परीक्षा की तैयारी को सरल बनाने के लिए हैं। यहां सवालों के साथ ही उनके जवाब भी दिए गए हैं।

ऐसे पहुंचे क्वेश्चन बैंक तक
- सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर में जाएं।
- यहां DIKSHA टाइप करें।
- अब मोबाइल ऐप डाउनलोड कर लें।
- इसके बाद क्वेश्चन बैंक आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed