फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police Preparation to increase reward on underground builder Deepak Mittal For Fraud

Dehradun: अंडर ग्राउंड बिल्डर मित्तल पर इनाम बढ़ाने की तैयारी, लग्जरी फ्लैट देने के नाम पर की करोड़ों की ठगी

Sat, 18 Mar 2023 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 18 Mar 2023 04:58 PM IST
सार

पुष्पांजलि बिल्डर के मालिक दीपक मित्तल व उसकी पत्नी पर आर्चिड पार्क व एमीनेंट हाइट्स में फ्लैट दिलाने के नाम पर निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप है।

विज्ञापन
Police Preparation to increase reward on underground builder Deepak Mittal For Fraud
इनाम बढ़ाने की तैयारी - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

लग्जरी फ्लैट बेचने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले बिल्डर दीपक मित्तल और उसकी पत्नी राखी पर पुलिस इनाम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। दोनों पर अभी 25-25 हजार रुपये का इनाम है, जिसे आईजी रेंज की ओर से अब 50-50 हजार रुपये किया जाएगा। इसके लिए जिला पुलिस फाइल आईजी रेंज कार्यालय को भेज रही है। दोनों आरोपी गैगस्टर का मुकदमा दर्ज होने के बाद से अंडर ग्राउंड हैं।

विज्ञापन


पुष्पांजलि बिल्डर के मालिक दीपक मित्तल व उसकी पत्नी पर आर्चिड पार्क व एमीनेंट हाइट्स में फ्लैट दिलाने के नाम पर निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप है। पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक 90 से अधिक निवेशकों से 45 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी आरोपियों ने की है। कई निवेशक ऐसे भी हैं, जिन्होंने लोन लेकर फ्लैट के लिए रकम जमा की। दीपक ने निवेशकों को साल 2017 से 2020 के बीच फ्लैट तैयार कर देने का सौदा किया था। तय समय में फ्लैट तैयार नहीं हुए तो निवेशकों ने केस दर्ज कराए। इनके खिलाफ राजपुर और डालनवाला थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


इस बीच आरोपी 2020 में विदेश चला गया। वहां से करीब दो साल गिरफ्तारी पर स्टे मिलने के बाद लौटा। स्टे पुलिस जांच में सहयोग के आधार पर मिला था। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए उस पर गैंगस्टर का नया केस दर्ज किया। केस दर्ज कर पुलिस उसे गिरफ्तार कर पाती इससे पहले ही वह पत्नी समेत अंडर ग्राउंड हो गया। दंपती का पासपोर्ट पुलिस के पास जब्त है। ऐसे में विदेश भागने की संभावना नहीं है। इस बीच पता चला कि आरोपी बैंगलुरू में छुपे हुए हैं। पुलिस टीम को वहां भेजा गया तो दोनों वहां से भी फरार हो गए। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि अब इन पर इनाम बढ़ाने के लिए फाइल आईजी ऑफिस भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed