फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pregnant women free delivery in private hospital uttarakhand

गर्भवती महिलाओं के लिए खुशखबर, अब निजी अस्पतालों में भी मिलेगी मुफ्त डिलीवरी की सुविधा

Sat, 17 Nov 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 17 Nov 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women free delivery in private hospital uttarakhand
pregnant women - फोटो : demo pic

गर्भवती महिलाओं के लिए राहतभरी खबर है। गंभीर स्थिति में उन्हें अब शहर के पांच निजी अस्पतालों में भी प्रसव की निशुल्क सुविधा मिलेगी। खर्च का भुगतान स्वास्थ्य विभाग करेगा। शुक्रवार को सचिव स्वास्थ्य और सीएमआई, श्री महंत इंदिरेश, मैक्स, सिनर्जी, कैलाश हॉस्पिटल संचालकों की बैठक में इस पर सहमति बन गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशालय में सचिव स्वास्थ्य नितेश कुमार झा ने विभागीय अधिकारियों, आईएमए पदाधिकारियों और निजी अस्पतालों के संचालकों के साथ बैठक हुई। इसमें सहमति बनी कि शहर के बड़े निजी अस्पतालों को भी अटल आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध किया जाए। निर्णय लिया गया कि दून महिला एवं अन्य सभी सरकारी अस्पतालों से प्रसव संबंधित जिन मरीजों को रेफर किया जाएगा उन्हें सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में ही रेफर किया जाए।
विज्ञापन


इस पर बैठक में उपस्थित सीएमआई, श्री महंत इंदिरेश, मैक्स, सिनर्जी, कैलाश अस्पताल के संचालकों ने इलाज करने में अपनी सहमति दी। नितेश कुमार झा ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में प्रसव संबंधी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं, लेकिन आवश्यकता से कम बेड उपलब्ध होने और अन्य दिक्कतों के कारण कई बार इलाज को लेकर असुविधा हो जाती है। ऐसे में प्रसूता व नवजात की मौत की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विसंगतियों को देखते हुए सरकार ने निर्ण्य लिया है कि अटल आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़े निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया जाए। सचिव स्वास्थ्य नितेश कुमार झा ने निर्देश दिए कि सूचीबद्ध निजी अस्पताल अपने यहां योजना के लाभार्थियों के लिए अलग से बेड आरक्षित रखेें, ताकि आपातकाल की स्थिति में प्रसूता को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

बैठक में निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. अमिता उप्रेती, अपर निदेशक डॉ. सरोज नैथानी, आईएमए सचिव डॉ. डीडी चौधरी, सीएमआई अस्पताल के निदेशक डॉ. आरके जैन, श्री महंत इंदिरेश, मैक्स अस्पताल, सिनर्जी अस्पताल एवं कैलाश हॉस्पिटल के अधिकारी मौजूद रहे। 

भुगतान के लिए कमेटी गठित
मरीजों के इलाज के बाद निजी अस्पतालों को किए जाने वाले भुगतान के लिए सचिव चिकित्सा ने पांच सदस्यीय कमेटी का भी गठन कर दिया है। यह पांच सदस्यीय कमेटी सूचीबद्ध अस्पतालोें के यू-हैल्थ एवं एमएसबीवाई (मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना) से संबंधित लंबित भुगतान का निपटारा एक माह के अंतर्गत सुनिश्चित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed