{"_id":"5b5ad33e4f1c1bb37b8b4d91","slug":"pregnant-woman-rape-in-hospital-at-champawat-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" गर्भवती महिला को अस्पताल में फार्मेसिस्ट ने बनाया अपनी हवस का शिकार, थाने में लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिला को अस्पताल में फार्मेसिस्ट ने बनाया अपनी हवस का शिकार, थाने में लोगों का प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य की जांच कराने आई एक गर्भवती महिला को अस्पताल के फार्मेसिस्ट ने अपनी हवस का शिकार बना लिया।
विज्ञापन
मामला बुधवार की सुबह का है। पहले तो लाज के चलते महिला खामोश रही लेकिन जब रहा नहीं गया तो बृहस्पतिवार को उसने गांव के लोगों के साथ थाने जाकर आरोपी फार्मेसिस्ट के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई।
विज्ञापन
आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने थाने के पास प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
गर्भवती महिला 10 वर्षीय बेटे को साथ लेकर थी पहुंची
डेमो
- फोटो : डेमो
पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार की सुबह पीड़ित गर्भवती महिला 10 वर्षीय बेटे को साथ लेकर अपना परीक्षण कराने अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। उस वक्त अस्पताल में कोई और मौजूद नहीं था। वहां तैनात फार्मेसिस्ट डीएस गुप्ता पीड़िता को कक्ष के अंदर ले गया और जोर-जबरदस्ती कर उसकी आबरू लूट ली।
बृहस्पतिवार को पीड़िता गांव के लोगों को साथ लेकर थाने पहुंची। गुस्साए लोगों ने आरोपी की गिरफ्तार की मांग को लेकर थाने के समीप प्रदर्शन किया। पता चलने पर टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी, डॉ. वीके जोशी भी थाने पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी लेकर उच्च अधिकारियों को सूचना दी। थानाध्यक्ष राजेश पांडेय के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर आरोपी फार्मेसिस्ट के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।