फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pregnant woman gave birth to a child on road as she got stuck in an ambulance jam in dehradun

सड़क पर दिया बच्चे को जन्म: जाम में फंसी रही एंबुलेंस, गर्भवती को दर्द से कराहती देख महिलाओं ने कराया प्रसव

Tue, 14 Jun 2022 08:38 AM IST
विजय पुंडीर संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला (उत्तरकाशी) Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 14 Jun 2022 08:38 AM IST
सार

कुमोला रोड व मुख्य बाजार में जाम के चलते एंबुलेंस आधा घंटे तक रास्ते में ही फंसी रही। जिस वजह से एंबुलेंस अस्पताल समय नहीं पहुंच पाई और गर्भवती महिला ने अस्पताल के संपर्क मार्ग पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। 

विज्ञापन
pregnant woman gave birth to a child on road as she got stuck in an ambulance jam in dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

जाम में फंसी एंबुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने के कारण एक गर्भवती महिला ने अस्पताल के संपर्क मार्ग पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। बीच मार्ग में महिला को कराहते देख आसपास की महिलाएं मौके पर पहुंची और सुरक्षित प्रसव कराया। सूचना मिलते ही सीएचसी पुरोला से नर्सिंग स्टॉफ स्ट्रेचर लेकर प्रसव स्थल पर पहुंचा और जच्चा-बच्चा को सीएचसी ले गए। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


मोरी के आराकोट गांव की गर्भवती मीनाक्षी बीते एक माह पहले प्रसव कराने अपने मायके पुरोला गांव आई थी। सोमवार सुबह मीनाक्षी को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने 108 सेवा को फोन किया। 108 सेवा गर्भवती को लेने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पुरोला गांव के लिए निकली, लेकिन कुमोला रोड व मुख्य बाजार में जाम के चलते एंबुलेंस आधा घंटे तक रास्ते में ही फंसी रही।
विज्ञापन


एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर परिजन गर्भवती को पैदल ही अस्पताल के लिए निकल गए। गांव से अस्पताल की दूरी करीब दो किमी है। इससे पहले की महिला अस्पताल पहुंचती, उसने पुरोला बाजार में अस्पताल के संपर्क मार्ग पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। मार्ग पर दर्द से कराहती महिला को आसपास की अन्य महिलाओं ने चारों तरफ से कपड़ों से ढककर प्रसव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सूचना पर पांच सौ मीटर दूर सीएचसी का नर्सिंग स्टाफ मौके पर पहुंचा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. पंकज ने बताया कि सुबह 10 बजे महिला को लेने के लिए 108 सेवा भेजी गई थी, लेकिन बाजार में जाम होने के कारण एंबुलेंस पुरोला गांव नहीं पहुंच पाई। महिला ने अस्पताल के संपर्क मार्ग पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। सूचना मिलने पर तत्काल स्टाफ को भेजा गया। सीएचसी लाकर जच्चा-बच्चा की जांच की गई। दोनों स्वस्थ हैं। 

 

पुरोला में आए दिन जाम लगने से होती है परेशानी

नगर क्षेत्र में आए दिन जाम लगने से आम जनता के साथ व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम में यहां अक्सर 108 एंबुलेंस भी कई बार फंस जाती है। नगर क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या दूर नहीं हो रही है। कुमोला, मोरी रोड सहित कुमोला तिराहे पर अक्सर जाम लगा रहता है। नगर क्षेत्र में आड़े तिरछे खड़े वाहन यहां जाम का कारण बन रहे हैं। नगरवासियों द्वारा यहां मोरी एवं गुंदियाट गांव क्षेत्र के लिए अलग से बाईपास बनाने की मांग वर्षों से की जा रही है, लेकिन इस पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो रही है।

ये भी पढ़ें...जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को धमकी: डी कंपनी से बोल रहा हूं, तुम्हारी गर्दन काटूंगा, जिंदगी चाहते हो तो 25 करोड़ दो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed