फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pregnant woman dies after falling from stretcher, Hospital management says woman died of heart attack

स्ट्रेचर से गिरकर गर्भवती की मौत: अस्पताल प्रबंधन ने कहा-महिला को आया था हार्ट अटैक, पति लौटा तो इस हाल में मिली पत्नी

Wed, 25 May 2022 06:12 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 25 May 2022 06:12 PM IST
सार

जगत सिंह का आरोप है कि उन्होंने कई बार डॉक्टरों से अपनी पत्नी को रेफर करने की बात कही, लेकिन डॉक्टर ने नॉर्मल होने की बात करते रहे। जगत सिंह ने बताया कि सुबह छह बजे के करीब उन्होंने डॉक्टरों से पत्नी की तबीयत को लेकर मालूम किया तो कोई सही जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
Pregnant woman dies after falling from stretcher, Hospital management says woman died of heart attack
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

जिला महिला अस्पताल में प्रसव के लिए आई महिला की स्ट्रेचर से गिरकर मौत हो गई। महिला उसके पति को जमीन पर गिरी हुई मिली। महिला के परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जबकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि महिला को हार्ट अटैक पड़ गया था और इस दौरान कर्मचारियों के संभालने के बाद भी स्ट्रेचर से गिर गई। 

विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के निरंजनी अखाड़ा रोड निवासी जगत सिंह रावत की काली कमली धर्मशाला के पास ट्रेवल्स एजेंसी है। जगत सिंह का कहना है कि वह अपनी पत्नी हंसु रावत की डिलीवरी कराने के लिए सोमवार की शाम को आठ बजे महिला अस्पताल में ले गए थे। यहां पर मौजूद स्टॉफ और डॉक्टर ने रात 10 बजे का टाइम डिलीवरी के लिए दिया था। जब जगत सिंह ने 11 बजे पूछा तो डॉक्टरों ने सुबह पांच बजे का समय दिया।
विज्ञापन


जगत सिंह का आरोप है कि उन्होंने कई बार डॉक्टरों से अपनी पत्नी को रेफर करने की बात कही, लेकिन डॉक्टर ने हंसू और उसके बच्चे को नॉर्मल होने की बात करते रहे। जगत सिंह ने बताया कि सुबह छह बजे के करीब उन्होंने डॉक्टरों से मालूम किया तो कोई सही जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी जमीन पर पड़ी मिली

इसके बाद उन्होंने अपने भाई व अन्य परिचितों को अस्पताल बुलाया। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो उनकी पत्नी हंसु जमीन पर पड़ी हुई थी। जगत सिंह ने जब डॉक्टरों व स्टॉफ से पूछ तो स्टॉफ ने दौरा पड़ने की बात बताई। 

ये भी पढ़ें...खौफनाक कदम: वीडियो बनाकर ट्रेन के आगे कूद गया युवक, वजह जान लोगों का खौला खून, इकलौते बेटे की मौत से टूट गया परिवार

महिला की डिलीवरी से पहले ही हार्ट अटैक पड़ गया था। इस दौरान उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन वह नहीं बच पाई। बात रही फर्श पर मिलने की तो उसे एक कर्मचारी स्ट्रेचर पर लेटा रहे थे, लेकिन अचानक से अटैक पड़ने से वह उसे संभाल नहीं पाए। जिससे वह फर्श पर गिर गई।
- डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, सीएमएस, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed