फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pregnant woman baby dead in womb after eight day doctor operated her

आठ दिनों तक पेट में मरा बच्चा लेकर भटकती रही, ऑपरेशन के बाद महिला की हालत नाजुक 

Sat, 20 Oct 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 20 Oct 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
pregnant woman baby dead in womb after eight day doctor operated her
doon mahila hospital - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

आठ दिन तक पेट में मरा हुआ बच्चा लेकर भटक रही महिला का शुक्रवार को ऑपरेशन किया गया। इसके बाद मृत बच्चे को परिजनों को सौंप दिया गया। ऑपरेशन के बाद महिला की हालात नाजुक बनी हुई है। जिसे तीन दिन तक चिकित्सकों की गहन निगरानी में रखा जाएगा। 

विज्ञापन


कोटद्वार निवासी पंकज की पत्नी विनीता आठ माह की गर्भवती थी। वहां अल्ट्रासाउंड कराने पर पता चला कि आठ दिन पूर्व बच्चा पेट में ही मर चुका है। हालात नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने उसे दून महिला अस्पताल रेफर कर दिया। रविवार देर रात महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


आरोप है कि उसको अस्पताल प्रबंधन ने बेड उपलब्ध नहीं कराया। इससे दर्द से कराहती महिला डॉक्टरों के आगे ऑपरेशन के लिए गिड़गिड़ाती रही, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी एक नहीं सुनी। वहीं जब मामला मीडिया में उजागर हुआ तो शुक्रवार को डॉक्टरों ने महिला का आपरेशन किया। इसके बाद मृत बच्चा पिता को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला में खून कमी के चलते उसका ऑपरेशन नहीं किया जा रहा था। उसे छह यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। शुक्रवार को ऑपरेशन कर बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
- डॉ. मीनाक्षी जोशी, चिकित्सा अधीक्षक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed