फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pre Monsoon rain start in uttarakhand

उत्तराखंड में प्री-मानसून की झमाझम बारिश से सुहावना हुआ मौसम, गर्मी से मिली राहत

Sun, 10 Jun 2018 01:40 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 10 Jun 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
Pre Monsoon rain start in uttarakhand
rain in dehradun

उत्तराखंड में प्री मानसून की बारिश शुरू हो गई है। रविवार दोपहर को बदले मौसम की झमाझम बारिश ने लोगों को बीते दिनों से हो रही गर्मी और उमस से लोगों को राहत दी।

विज्ञापन


रविवार को कुमाऊं के कुछ हिस्सों में सुबह से ही मौसम बदल गया था। कई जगह पर बारिश तो कहीं पर बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। वहीं दोपहर को राजधानी देहरादून में भी बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि ये प्री-मानसून बारिश है। कम हवा के दबाव के चलते बादल बन रहे हैं, जो संभवता हर दिन प्रदेश में कहीं न कहीं बरस रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

22 जून तक प्रदेश में मानसून पहुंचने की उम्मीद

Pre Monsoon rain start in uttarakhand
rain in dehradun

प्री-मानसून बारिश 11 जून तक जारी रह सकती है। 15 से 20 जून तक फिर से प्री-मानसून बारिश पूरे राज्य में होने की संभावना बन रही है। 22 जून तक प्रदेश में मानसून पहुंचने की उम्मीद है।

सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छा गए। करीब नौ बजे कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी शुरू हो गई। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश होती रही।  शनिवार को भी कई दिन बाद राजधानी में तापमान करीब 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा शाम को ठंडी हवाओं ने मौसम सुहावना बना दिया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। दिन में कुछ समय के लिए हल्की बारिश भी हो सकती है। राजधानी दून में भी बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed