फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   praveen togadia inaugurate india health line

इस हेल्थ लाइन में होगा गरीबों का मुफ्त इलाज

Sun, 04 Jun 2017 06:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 04 Jun 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
praveen togadia inaugurate india health line
डेमो - फोटो : demo pic

इंडिया हेल्थ लाइन उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में शुरू हो गई। इस हेल्थ लाइन में गरीबों का मुफ्त इलाज होगा।

विज्ञापन


विहिप के नेता एवं इंडिया हेल्थ लाइन के संचालक प्रवीण भाई तोगड़िया ने रविवार को देहरादून में एक सेमिनार में इसका उद्घाघन किया। सेमिनार में हेल्थ लाइन से जुड़े गढ़वाल मंडल के करीब 100 डॉक्टर मौजूद थे।

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि स्वस्थ और खुशहाल भारत के निर्माण के लिए देशभर में इंडिया हेल्थ लाइन शुरू की गई है। उत्तराखंड में कुमाऊं रीजन में 28 अगस्त से इसकी शुरुआत हो चुकी है। कुमाऊं में दो सौ डॉक्टर इंडिया हेल्थ लाइन से जुड़े हैं। 
विज्ञापन

हेल्थ लाइन का नंबर अगले रविवार से खुल जायेगा। जिसके बाद मरीज 18602333666 में फोन करके अपना रजिस्टेशन करा सकते हैं। रजिस्टेशन के बाद मरीजों को लाइन से जुड़े डॉक्टरों के पास भेजा जाएगा। वहां मुफ्त में उनकी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारी गंभीर होने पर कुमाऊं के मरीजों को बरेली राममूर्ति और रूहेलखंड मेडिकल कॉलेज और गढ़वाल के मरीजों का एम्स ऋषिकेश में मुफ्त इलाज होगा। उनके अलावा प्रदेश और देश के नामी अस्पतालों में भी 50 फीसदी छूट पर ऑपरेशन सुविधा दी जाएगी।

सेमिनार में उत्तराखंड हेल्थ लाइन के स्टेट हैड डॉ. एचएस भंडारी, पद्मश्री डॉ. आरके जैन, विहिप के प्रांत मंत्रीप्रदीप मिश्रा, प्रांत उपाध्यक्ष भारत गगन, वैभव कांडपाल और कृष्ण पांडे मौजूद थे।


इनकी होगी फ्री जांच
स्टेट हैड डॉ. भंडारी के मुताबिक उत्तराखंड में हेल्थ लाइन से 300 डॉक्टर जुड़े हैं। मरीज के रजिस्ट्रेशन के बाद नजदीकी क्लिनिक में मरीजों की ब्लड प्रेशर, डायबटीज, हीमोग्लोबिन और मोटापे की जांच होगी। मरीज के गंभीर होने पर उसे रेफर किया जाएगा। 

लाइन से जुड़े एक्सपर्ट डॉक्टर
सर्जन, फिजिशियन, स्त्री रोग, शिशु रोग, हार्ट, डायबिटीज, त्वचा, नाक, कान, किडनी, कैंसर, मनोरोग चिकित्सक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed