फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pranav Singh Champion son appears before police today list of questions prepared for questioning Uttarakhand

Uttarakhand: सवालों की सूची तैयार...पूर्व विधायक चैंपियन के बेटे का पुलिस को इंतजार, नहीं हुआ पेश

Wed, 19 Nov 2025 11:52 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 19 Nov 2025 11:52 AM IST
सार

राजपुर थाना क्षेत्र में पिस्तौल लेकर कार सवार की पिटाई करते नजर आ रहे पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है।  

विज्ञापन
Pranav Singh Champion son appears before police today list of questions prepared for questioning Uttarakhand
एसएसपी अजय सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का बेटा दिव्य प्रताप सिंह बुधवार को देहरादून पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ। पुलिस की ओर से जारी नोटिस में उसे घटना के संबंध में अपना पक्ष रखने और जांच में शामिल होने के लिए तीन दिन का समय दिया गया था। नोटिस सोमवार को जारी किया गया था, लेकिन वो नहीं आया। अब वो कल पेश हो सकता है।

विज्ञापन

मामला पूर्व मुख्य सचिव के बेटे आर. यशोर्धन के साथ मारपीट और लाइसेंसी हथियार दिखाकर धमकाने से जुड़ा है, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।राजपुर में दर्ज इस मामले में जांच अधिकारी ने आरोपी दिव्य प्रताप सिंह से पूछताछ के लिए सवालों की एक सूची तैयार कर ली है। ये सवाल मुख्य रूप से सीसीटीवी फुटेज में दिख रही घटनाक्रम की पुष्टि और दिव्य प्रताप के बयान लेने पर केंद्रित हैं।

विज्ञापन

अपने लाइसेंसी हथियार दिखाकर पीड़ित को डराने-धमकाने और आतंकित करने के आरोपों पर बयान लिया जाएगा, जिसके साक्ष्य विवेचना में पाए गए हैं। विवेचना के दौरान मुकदमे में जोड़ी गई धाराओं के संबंध में भी पूछताछ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: चैंपियन के कार चालक की जानकारी होगी तलब, ओवरस्पीडिंग के चालान लंबित होने पर आरटीओ सख्त

दूसरी ओर घटना की गंभीरता को देखते हुए, हरिद्वार जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) ने दिव्य प्रताप सिंह को जारी तीन शस्त्र लाइसेंसों, जिनमें दो रिवाल्वर और एक बंदूक है, तीनों को निलम्बित कर दिया है। डीएम ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है कि क्यों न उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed