फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pradhan mantri TB Free India Campaign: Uttarakhand becomes the first state in india For Nikshay Mitra registra

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान: निक्षय मित्र पंजीकरण में देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड

Thu, 03 Nov 2022 09:58 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Nov 2022 09:58 PM IST
सार

टीबी मरीजों की औसत संख्या के आधार पर उत्तराखंड देश भर में सर्वाधिक निक्षय मित्र पंजीकरण करने वाला राज्य बना है। निक्षय मित्र के रूप में निर्वाचित प्रतिनिधि, राजनीतिक दल, गैर सरकार संगठन, कारपोरेट संस्थानों समेत कोई भी व्यक्ति पंजीकरण कर सकता है।

विज्ञापन
Pradhan mantri TB Free India Campaign: Uttarakhand becomes the first state in india For Nikshay Mitra registra
डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में सबसे अधिक निक्षय मित्रों का पंजीकरण कर उत्तराखंड ने देश में पहला स्थान पाया है। प्रदेश के तीन जिलों में शत प्रतिशत निक्षय मित्रों को रोगी की देखभाल व उपचार के लिए लिंकेज किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने निक्षय मित्र पंजीकरण में उत्तराखंड के प्रयासों को सराहा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने टीबी उन्मूलन में आर्थिक रूप से सक्षम लोगों से निक्षय मित्र बन कर सहयोग का आह्वान किया। 

विज्ञापन


टीबी मरीजों की औसत संख्या के आधार पर उत्तराखंड देश भर में सर्वाधिक निक्षय मित्र पंजीकरण करने वाला राज्य बना है। निक्षय मित्र के रूप में निर्वाचित प्रतिनिधि, राजनीतिक दल, गैर सरकार संगठन, कारपोरेट संस्थानों समेत कोई भी व्यक्ति पंजीकरण कर सकता है। निक्षय मित्र के रूप में प्रत्येक व्यक्ति एक या एक से अधिक टीबी रोगियों को कम से कम एक वर्ष तक गोद लेकर उपचार में सहयोग करेगा। निक्षय मित्र केंद्र सरकार सुझाए फूड बास्केट प्रत्येक माह रोगी को उपलब्ध कराएगा। जिसकी अनुमानित लागत एक हजार रुपये है।
विज्ञापन


बर्थडे पर ये कैसा जश्न: रुड़की की सड़कों पर हूटर बजाकर निकाला काफिला, कारों की छत से की आतिशबाजी और फिर...
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य की उपलब्धि पर बधाई देते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्तराखंड सबसे पहले टीबी उन्मूलन में कामयाबी हासिल करेगा। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अभी तक राज्य में 5852 निक्षय मित्र बनाए गए हैं। इसमें 91 प्रतिशत निक्षय मित्रों का टीबी मरीजों के साथ लिंकेज कर दिया गया है। प्रदेश के तीन जनपद टिहरी गढ़वाल, चमोली और चंपावत में शत प्रतिशत निक्षय मित्रों का लिंकेज किया जा चुका है। जबकि पांच जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंहनगर और उत्तरकाशी में 95 फीसदी से अधिक निक्षय मित्रों का लिंकेज किया जा चुका है।

समाज का प्रत्येक सक्षम व्यक्ति टीबी रोगियों की सहायता के लिए निक्षय मित्र बनने का संकल्प ले। लोग इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सच्ची मित्रता निभाएं। इस अभियान में सभी सरकारी विभागों, निर्वाचित प्रतिनिधियों राजनीतिक दलों गैर सरकारी संगठनों और कारपोरेट संस्थानों का सहयोग अपेक्षित है। 
- डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed