फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana responsibility to women

PM मोदी की इस योजना में मिली महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी

Tue, 29 Aug 2017 03:45 PM IST
भूपेंद्र राणा/ अमर उजाला, देहरादून
भूपेंद्र राणा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 29 Aug 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana responsibility to women
नौ सड़कों को बेहतर ढंग से रिपेयर कर एक साल में 33 लाख रुपये कमाए

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनीं पक्की सड़कों पर पैचवर्क की जिम्मेदारी महिला मंगल दलों को दी जाएगी।

विज्ञापन


अब पहाड़ों में सड़कों को गड्ढे मुक्त करने व उनके रखरखाव का काम महिलाएं संभालेंगी। इससे महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा और सड़कों की मेंटेनेंस भी हो जाएगी। प्रदेश के तीन जनपदों में महिला मंगल दलों की करीब 1142 सदस्यों ने नौ सड़कों को बेहतर ढंग से रिपेयर कर एक साल में 33 लाख रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन


महिलाओं के काम को देखते हुए अब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनीं पक्की सड़कों पर पैचवर्क की जिम्मेदारी महिला मंगल दलों को दी जाएगी। महिलाओं के माध्यम से सड़कों का रखरखाव करने की अनोखी पहल करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपेयर वर्क के लिए महिला मंगल दलों संग एमओयू

Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana responsibility to women
राज्य में 3000 किमी. सड़कों की नहीं हुई मेंटिनेंस - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी जनपद में पीएमजीएसवाई के तहत बनीं 57 किलोमीटर लंबी नौ सड़कों की मेंटेनेंस का कार्य वर्ष 2016 में 14 महिला मंगल दलों को सौंपा गया। जिसमें महिला सदस्यों ने सड़कों में कलवट, नालियां बनाने के साथ झाड़ियों की सफाई, पैराफिट का निर्माण व रंग रोगन अन्य रिपेयर वर्क किया। रिपेयर वर्क के लिए महिला मंगल दलों के साथ एमओयू किया गया।

एक साल के भीतर महिला मंगल दलों ने रिपेयर वर्क से ही 33 लाख रुपये कमाई की। इससे महिलाओं को रोजगार के साथ सड़कों का रखरखाव भी सही ढंग से हुआ। महिलाओं के मेंटेनेंस वर्क को देखते हुए अब पक्की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए पैचवर्क का काम भी दिया जाएगा।

राज्य में पीएमजीएसवाई की सड़क के हालात खराब हैं। सड़क की कटिंग कार्य होने के बाद मेंटेनेंस वर्क नहीं हो रहा है। प्रदेश में करीब 3000 किमी. सड़क की सही ढंग से मेंटेनेंस नहीं हुई है। कम्यूनिटी कांट्रेक्टिंग के तहत वर्ष 2016-17 में गढ़वाल मंडल के चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी जनपद में महिला मंगल दलों को सड़कों के रखरखाव का काम दिया गया। जिसमें सड़कों की कुल लंबाई करीब 57 किमी. थी। महिलाओं ने अपने गांव की सड़क होने से पूरी जिम्मेदारी के साथ काम किया। इस कार्य के लिए महिला मंगल दलों को 33 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। 
 

महिलाओं के काम की पीएम मोदी ने भी सराहा

Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana responsibility to women
महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को कहा
पीएमजीएसवाई में सड़कों की मेंटेनेंस में महिला मंगल दल की सदस्यों द्वारा किए गए कार्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहा है। चार अगस्त को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित बैठक में महिलाओं के काम की वीडियो प्रेजेंटेशन पीएम को दिखाई गई। पीएम ने इस पहल को सराहा और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को कहा है। 

पैचवर्क कार्य के लिए मिलेगी मशीनरी
सड़कों पर ब्लैक पैचवर्क करने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण सड़क अभिकरण और अंतरराष्ट्रीय श्रमिक संगठन की ओर से मिक्चर मशीन तैयार की गई। जिसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है। इस मशीन से पैचवर्क करने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। 

पीएमजीएसवाई की सड़कों में ब्लैक पैचवर्क का काम भी महिला मंगल दलों को दिया जाएगा। पिछले साल 14 महिला मंगल दलों को नौ सड़कों पर माइनर रिपेयर वर्क का काम दिया गया था। जिसमें महिलाओं ने अच्छा काम किया है। अब अन्य सड़कों की मेंटेनेंस का काम महिला मंगल दलों को दिया जाएगा।
- डा. राघव लंगर, अपर सचिव एवं सीईओ, पीएमजीएसवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed