{"_id":"641c5da356be856fcb0b1e44","slug":"pradhan-mantri-awas-yojana-rural-uttarakhand-in-second-place-in-national-ranking-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pradhan Mantri Awas Yojana Rural: नेशनल रैंकिंग में छाया उत्तराखंड, दूसरे स्थान पर बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pradhan Mantri Awas Yojana Rural: नेशनल रैंकिंग में छाया उत्तराखंड, दूसरे स्थान पर बनाई जगह
Thu, 23 Mar 2023 07:46 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 23 Mar 2023 07:46 PM IST
सार
ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत ऑल इंडिया परफॉरमेंस इण्डेक्स के आधार पर नेशनल रैंकिंग का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रदर्शन सूचकांक की राष्ट्रीय रैंकिंग में उत्तराखंड दूसरे स्थान पर रहा है। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि राज्य को मिले 47654 आवासों में से 27923 आवासों का निर्माण कार्य पूरा करवाकर उन्हें लाभार्थियों को दे दिया गया है।
विज्ञापन
Uttarakhand: प्रदेश को छह माह के लिए केंद्र से बिजली का आदेश जारी, ऊर्जा संकट के चलते सीएम धामी ने की थी मांग
विज्ञापन
ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत ऑल इंडिया परफॉरमेंस इण्डेक्स के आधार पर नेशनल रैंकिंग का प्रावधान किया गया है। योजना क्रियान्वयन में ओवर ऑल परफॉरमेंस के अनुसार राज्यों की रैंकिंग का निर्धारण किया जाता है।
विज्ञापन
उत्तराखंड इसमें दूसरे स्थान पर है। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से मिले 18 हजार आवासों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने जा रही है। अब तक उत्तराखंड को मिले 47654 आवासों में से 27923 आवासों का निर्माण कार्य पूरा करवाकर उन्हें लाभार्थियों को दे दिया गया है।