फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Power bank fraud case: Uttarakhand STF arrested two accused from Tamil Nadu

पावर बैंक ठगी मामला: धन विदेश भेजने वाले दो आरोपियों को उत्तराखंड एसटीएफ ने तमिलनाडु से किया गिरफ्तार 

Thu, 29 Jul 2021 07:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Jul 2021 07:34 PM IST
सार

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पैसे निवेश कर इन्हें 15 दिनों में दोगुना करने का लालच देकर ठगी की गई थी।

विज्ञापन
Power bank fraud case: Uttarakhand STF arrested two accused from Tamil Nadu
गिरफ्तारी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पावर बैंक ठगी मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने तमिलनाडु से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों अपनी फर्जी एप और कंपनियों के माध्यम से धन इकट्ठा करते थे। इसके बाद इस धन को क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से विदेशों में भेजते थे। 

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पैसे निवेश कर इन्हें 15 दिनों में दोगुना करने का लालच देकर ठगी की गई थी। राज्य में इस मामले से संबंधित आठ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जांच के बाद अब तक 30 बैंक खाते व एसटीएफ ने सभी संबंधित बैंक प्रबंधकों के खिलाफ विभागीय जांच की संस्तुति की है। मामलों में 13 आरोपियों के नाम अब तक सामने आ चुके हैं। इनमें से चार गिरफ्तार हुए हैं और छह के खिलाफ बी वारंट लिया गया है। साथ ही एक आरोपी के विरुद्ध गैर जमानती वारंट और एक को पेश होने के लिए नोटिस दिया गया है। 
विज्ञापन


इसी क्रम में एसटीएफ बीते एक सप्ताह से तमिलनाडु के सलेम और इरोड जिलों में दबिश दे रही थी। यहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके नाम के गोकुलवेंदन निवासी नामाक्कल और मुरुगानंदम बीआर निवासी रुबी गार्डन थिंडल इरोड हैं। आरोपियों को देहरादून लाया जा रहा है। साथ ही अन्य साथियों की तलाश भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

9.5 करोड़ रुपये विदेश भेजने के मिले साक्ष्य 

एसएसपी के मुताबिक इन्होंने अपने नाम से फर्जी मोबाइल एप्लीकेशन खोली हुई थीं। जबकि, कई जाली कंपनियों के भी ये मालिक हैं। अभी तक की जांच में सामने आया है कि इन्होंने करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये की धनराशि क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंजर वजीरेक्स के माध्यम से विदेशों में भेजी है। वजीरेक्स के खिलाफ दो माह पहले ईडी भी नोटिस जारी कर चुकी है। 

नाइजीरियन को कोर्ट ने भेजा जेल 
22 लाख रुपये की ठगी के आरोप में पकड़े गए नाइजीरियन को एसटीएफ ने कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोप है कि उसने एक व्यक्ति को कारोबार में मोटे मुनाफे का लालच देकर यह धनराशि ठगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed