{"_id":"66e8ad097dea94e685028d17","slug":"potholes-have-formed-at-many-places-on-the-chandrabhaga-dehradun-news-c-5-1-drn1030-503074-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जगह-जगह बने गड्ढों से जर्जर हो रहा चंद्रभागा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जगह-जगह बने गड्ढों से जर्जर हो रहा चंद्रभागा पुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iदेहरादून और टिहरी जनपद की सीमा को जोड़ता है पुलI
देहरादून और टिहरी जनपद की सीमा को जोड़ने वाला चंद्रभागा पुल पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों के कारण पुल जर्जर हो रहा है। जर्जर पुल पर लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोक निर्माण विभाग श्रीनगर के जिम्मेदार अधिकारी पुल की मरम्मत नहीं करा रहे हैं।
चंद्रभागा पुल पर वर्षों से चारधाम यात्रा संचालित हो रही है। इसी पुल से रोजाना सुबह से लेकर शाम तक हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। पर्वतीय रूटों के वाहन भी इसी पुल से होते हुए ऋषिकेश बाजार पहुंचते हैं। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा भी इसी पुल से होकर गुजरती है। चंद्रभागा पुल क्षतिग्रस्त हुआ तो वाहनों को भद्रकाली बाईपास होते हुए नटराज आना पड़ेगा। स्थानीय लोग 14 बीघा से नया पुल होते हुए आईएसबीटी पहुंचेंगे। यदि ऐसा हुआ तो इससे 14 बीघा क्षेत्र में वाहनों का दबाव बढ़ने से स्थानीय लोगों को परेशानी होगी। बाहरी राज्यों और जनपदों से आने वाले वाहनों को लंबी दूरी तय कर ऋषिकेश बाजार पहुंचना पड़ेगा।
Iचंद्रभागा पुल पर बने गड्ढों को बारिश के कारण नहीं भर पा रहे हैं। बारिश के कारण पुल पर अधिक नमी है, जिससे पुल का मरम्मतीकरण नहीं हो पा रहा है। इसका समाधान किया जाएगा। - ललित मोहन बेंजवाल, सहायक अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, लोक निर्माण विभाग श्रीनगरI